
भोपाल। शनिवार से लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी अफसरों को चेतावनी दी है। चौहान ने कहा है कि इस योजना के लिए किसी भी आवेदन करने वाली बहन से किसी भी प्रकार से पैसों की मांग नहीं की जाए। इस बात का खास ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायकों कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों से संवाद कर रहे थे। चौहान ने सांसद और विधायकों से कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए अलर्ट कर दिया जाए। किसी भी बहन से किसी भी व्यक्ति ने फार्म जमा करवाने के बदले एक रुपए भी मांगे और इसकी शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी अफसरों से चर्चा में कहा कि सरकार इ-केवाइसी के 15 रुपए का भुगतान कर रही है। चौहान ने कहा कि 25 मार्च से 30 अप्रैल तक इस योजना के लिए फार्म भरे जाना है। इसलिए अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतें नहीं आना चाहिए।
हड़ताल से टेंशन
25 मार्च से लाडली बहना योजना के फार्म भरने का काम शुरू होना है और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल रोड़ा बन सकती है। प्रदेश में पिछले दस दिनों से प्रदेश करीब चार हजार परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर्स अपनी तीस सालों पुरानी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर हैं। सरकार ने भी अब तक इनके बारे में कोई विचार-विमर्श नहीं किया है। ऐसे में शनिवार से योजना के फार्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि विभाग ने हाल ही में सभी जिलों से सामूहिक अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
Updated on:
24 Mar 2023 06:24 pm
Published on:
24 Mar 2023 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
