
CM and State President Meet Shivraj Singh Chouhan Ahead of Political Appointments -फाइल फोटो
Shivraj singh chauhan- मध्यप्रदेश में राजनीतिक हल्कों में निगम-मंडलों व प्राधिकरणों में नियुक्तियों की सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। 3 दिन पहले ही सीएम मोहन यादव व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली यात्रा को भी इससे जोड़ा गया। बताया जा रहा है कि निगम, मंडलों व प्राधिकरणों में नियुक्तियों के लिए बीजेपी नेताओं के नामों की हाईकमान की मंजूरी मिल चुकी है और किसी भी वक्त इसकी घोषणा की जा सकती है। इसी गहमागहमी के बीच सीएम मोहन यादव व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान Shivraj singh chauhan से मुलाकात की। प्रदेश के पूर्व सीएम व पार्टी के वरिष्ठ नेता से इस मुलाकात ने राजधानी का राजनैतिक पारा भी चढ़ा दिया है। बीजेपी में अंदरूनी हलचलेें बढ़ गई हैं।
दोनों नेताओं के एक साथ दिल्ली जाने के साथ ही एमपी में राजनैतिक नियुक्तियों की राह खुल गई
प्रदेश में राजनैतिक और प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की अटकलों के बीच सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 3 दिन पूर्व दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं के एक साथ दिल्ली जाने के साथ ही एमपी में राजनैतिक नियुक्तियों की राह खुल गई। सीएम मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही सांसदों से बातचीत की थी। बैठकों के इस दौर के बाद निगम, मंडलों में जल्द नियुक्तियों के साफ संकेत मिले हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को राज्य के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान Shivraj singh chauhan से मुलाकात की। प्रदेश में जब थोकबंद राजनीतिक नियुक्तियां होनी है ऐसे समय में इस मुलाकात के गहन अर्थ निकाले जा रहे हैं। विशेष बात यह भी है कि केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की आमतौर पर एक ही दिन में मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकातें बहुत कम होती है। बता दें कि बुधवार को जब सीएम दिल्ली गए थे, तब वहां भी शिवराज और उनकी चर्चा हुई थी।
गौरतलब है कि प्रदेश में अनेक वरिष्ठ बीजेपी नेता निगम मंडलों व प्राधिकरणों में नियुक्तियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच कई दौर की बातचीत हुई। व्यापक विचार विमर्श के बाद नेताओं के नाम तय किए गए हैं जिनकी सूचियां जल्द जारी हो सकती हैं।
Updated on:
05 Apr 2026 01:37 pm
Published on:
05 Apr 2026 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
