21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदरणीय भाईसाहब, हृदय से आभार.. धन्यवाद… शिवराज सिंह चौहान के लिए सीएम मोहन यादव का ट्वीट

CM Mohan Yadav tweet - मध्यप्रदेश में किसानों और कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शनों के बाद सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी करने का निर्णय लिया। सीएम मोहन यादव इसकी घोषणा कर चुके हैं और राज्य में मूंग व उड़द खरीदी का पूरा कार्यक्रम भी तय हो चुका है।

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav's tweet for Shivraj Singh Chouhan

CM Mohan Yadav's tweet for Shivraj Singh Chouhan- image x

CM Mohan Yadav tweet - मध्यप्रदेश में किसानों और कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शनों के बाद सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी करने का निर्णय लिया। सीएम मोहन यादव इसकी घोषणा कर चुके हैं और राज्य में मूंग व उड़द खरीदी का पूरा कार्यक्रम भी तय हो चुका है। मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में एक बार फिर ट्वीट किया। इसके प्रत्युत्तर में सीएम मोहन यादव ने भी ट्वीट किया।

सीएम के इस ट्वीट से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी बांडिंग साफ नजर आ रही है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को सीएम मोहन यादव ने ट्वीट में आदरणीय भाईसाहब लिखकर संबोधित किया है।

शिवराज सिंह चौहान के लिए सीएम मोहन यादव का ट्वीट

आदरणीय भाईसाहब, किसान हितैषी निर्णय के लिये हृदय से आभार.. धन्यवाद।

मूंग और उड़द खरीदी को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया था। अपने एक्स हेंडल पर उन्होंने लिखा-

MP में मूंग और उड़द तथा UP में उड़द की खरीद को मंजूरी

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द तथा उत्तर प्रदेश में उड़द की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत खरीदी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

यह निर्णय किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खरीदी की कार्ययोजना के संबंध में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल चर्चा की। साथ ही खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

बाजार में मूंग महज 5-6 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रही

बता दें कि भारत सरकार ने मूंग के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द के लिए 7400 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। बाजार में मूंग महज 5-6 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रही थी। इसपर गुस्साए किसानों ने सरकार से मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने की मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 3.51 लाख टन मूंग और 1.23 लाख टन उड़द खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में इस बार 22 लाख टन मूंग उत्पादन का अनुमान है। राज्य सरकार ने 8 लाख टन खरीदी का प्रस्ताव भेजा था।