
CM शिवराज ने बहनों को दी रक्षाबंधन की बधाई, पूर्व सीएम ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बंधवाई राखी
भोपाल. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व माना जाने वाला रक्षाबंधन गुरुवार को मध्य प्रदेश के साथ साथ देशभर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए आज बस यात्रा की सुविधा भी फ्री कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने बंगले पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई। साथ ही सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन को लेकर एक खास संदेश भी दिया।
शिवराज ने दी सुभकामनाएं
भाई-बहनों में परस्पर अपार स्नेह और प्रेम की उत्तरोत्तर वृद्धि हो, जीवन में शुभत्व, मंगल एवं आनंद के दीप देदीप्यमान रहें, स्नेह बंधन के पवित्र पर्व #रक्षाबंधन पर यही शुभकामनाएं! सीएम ने एक अन्य ट्वीट में कविता लिखते हुए कहा कि, 'येन बद्धो बलि: राजा दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।' उन्होंने आगे कहा कि, बहनों के मान-सम्मान की रक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
कमलनाथ ने भी दी शुभकामनाएं
इसी तरह पूर्व सीएम कमलनाथ को उनके बंगले पर बहनों ने राखी बांधी। कमलनाथ ने भी ट्वीट करते हुए बहनों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, बहनों के मान-सम्मान की रक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ट्वीट कर प्रदेश्वासियों के नाम वीडियो संदेश जारी किया है। ट्वीट में महिला हितैषी प्रदेश बनाने की बात लिखी है। लिखा कि बहनों, मैं आपको बताना चाहता हूं कि, मैं हमारे प्रदेश को 'देश का सर्वाधिक महिला हितैषी राज्य' बनाना चाहता हूं। मैं इसके लिए कृत संकल्पित हूं। बड़ी संख्या में कमलनाथ निवास पहुंची महिला कांग्रेस की महिलाएं। आदिवासी महिलाओं ने कमलनाथ को रक्षा सूत्र बांधा। निगम के नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जाकी ने भी राखी बांधी।
रक्षाबंधन पर सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी, चढ़ा सवा लाख लड्डुओं का भोग, देखें वीडियो
Published on:
11 Aug 2022 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
