
भोपाल। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को अपने राज्य यानि मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताया। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने वाशिंगटन डीसी की सड़कों की हालत पर निराशा जताते हुए कहा, जब मैं वाशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर उतरा और सड़क यात्रा कि तो मैंने महसूस किया कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं।
शिवराज ने यह बात अमेरिका में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। सीएम चौहान इन दिनों पांच दिनों की अमेरिका यात्रा पर हैं। अमेरिका के यूएसआईएसपी फोरम के साथ बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम अपने सूबे में निवेश के फायदों के बारे में अमेरिकियों को जानकारी देंगे।
वहीं इसके अगले ही दिन यानि बुधवार को शिवराज CM Shivraj Singh Chouhan अपने ही बयान पर घिरे हुए दिखे।
दरअसल उनके इस बयान पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कोई शिवराज जी की आंखों की पट्टी उतारे। शिवराज जी आंखों की पट्टी खोलिये।
सच का सामना कीजिए। यही नहीं नेता प्रतिपक्ष भी सीएम शिवराज सिंह के बेतुके बयानों पर तंज कसते नजर आए। आप भी जानें सीएम ने कब क्या कह दिया था, जिसपर कांग्रेस सांसद और नेताओं ने सीएम को घेर लिया है...
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि कोई शिवराज जी की आंखों की पट्टी उतारे। शिवराज जी आंखों की पट्टी खोलिये। सच का सामना कीजिए। सिंधिया ने सीएम के एक बयान कि 'जब मैं वाशिंगटन एयरपोर्ट पर उतरा और सड़क मार्ग से चला तो मुझे महसूस हुआ कि मध्यप्रदेश की सड़कें इनसे अच्छी हैं...' पर ये ट्वीट किया है।
उधर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी ट्वीट कर कहा है कि दो दिन में शिवराज के दो झूठ। पहला एमपी में 50 हजार रुपए तक किसानों को होगा नगद भुगतान, दूसरा झूठ एमपी की सड़क अमेरिका से अच्छी हैं।
इधर अरुण यादव ने भी मामा का संबोधन देकर सीएम के एमपी की सड़कों को लेकर दिए गए बयान पर घेर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मामा सरकार सड़क पर उतरेगी तभी तो जान पाएगी कि एमपी की सड़क बेहतर है या वाशिंगटन की। यही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि मामा चश्मा यहीं भूल गए क्या या जुमलो की खुमारी उतरी नहीं। विकास के बाद अब मामा भी पागल हो गया है।
इससे पहले अमेरिका में शिवराज सिंह ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की भी तारीफ की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'भारत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महान आर्थिक विकास के पथ पर है। जीएसटी आमूलचूल बदलाव लाने वाला कर सुधार है।'
चौहान ने कहा कि ये निवेशकों के लिए 'एक देश, एक कर और एक बाजार' का सपना पूरा होने जैसा है। सीएम शिवराज ने अमेरिका में कहा, '…जीएसटी से भारत में कारोबार आसान हो गया है।' मध्य प्रदेश की सड़कों की तारीफ करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि उनकी सरकार ने करीब 1.75 लाख किलोमीटर सड़क बनाई है और राज्य के सभी गांवों को सड़कों से जोड़ दिया है।
यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) और सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह ने वाशिंगटन डीसी में स्थिति अमेरिकी इतिहास संग्रहालय का भी दौरा किया। शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देश वापस आएंगे।
सीएम के बयान पर ये बोले पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह:
इधर,पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह ने अपने बयान में मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा है कि देश में मध्य प्रदेश की सड़कों की सराहना हो रही है।हम गौरव के साथ कह सकते हे देश और दुनिया सबसे अच्छी सड़के हम बना रहे हैं।
उन्होंने कहा हक कांग्रेस के टाइम पर तन डोले मन डोले सड़कें थी। उस जमाने को याद करते हैं तो मन में कष्ट हो जाता है। सिंह का कहना है कि सीएम को लगा की मध्य प्रदेश में अच्छा काम किया है इसलिए उन्होंने सच्चाई सबके सामने रखी। पूरे प्रदेश के लिए सीएम का ये बयान गौरव की बात है।
कांग्रेस का सीएम पर अटैक:
वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश की सड़कों को वांशिगटन की सड़कों से बेहतर बताने पर सीएम शिवराज सिंह पर हमलावर होते हुए विपक्ष के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने अमेरिका प्रवास के दौरान सीएम के निवेशकों से बातचीत के दौरान मप्र की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताने पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा है कि वाह मुख्यमंत्री जी, आपने तो झूठ बोलने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है... लिहाजा, आपको हार्दिक बधाइयां...! केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा है कि यदि अमेरिका में किये गए आपके इस दावे पर प्रदेश की जनता विश्वास भी कर ले कि प्रदेश में कुछ सालों में करीब 1 लाख 75 हजार किमी सड़कों का निर्माण हुआ है, सभी गांव-शहर पक्की सड़कों से जोड़ दिए गए हैं!
सफेद झूठ है, मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है कि आप मुझ जैसे अकिंचन नागरिक के लिए मात्र थोड़ा सा समय निकाल लें, तो मैं आपके इस दावे की पूरी तरह हवा निकाल सकता हूं, सुदूर अंचलों में नहीं, राजधानी भोपाल, आपके गृह जिले सीहोर और पसंदीदा विदिशा जिलों के ही इर्द-गिर्द?
हां मुख्यमंत्री जी, एक सवाल और कि आप साहस व सच्चाई के साथ यह भी बता दीजिए कि आप मुख्यमंत्री के रूप में सड़कों पर चलें कितने हैं, यदि चले हैं तो वीआईपी सड़कों पर, कभी ऐसा चलने का मौका आया तो आपको बेचारे होमगार्ड के सैनिकों ने (जिन्हें सिंहस्थ के दौरान आप उन्हें पक्की नौकरी का वादा कर भूल गए) आपको जूते सहित गोद में उठा लिया है, शायद अमेरिका में उल्लेखित आपका यह दावा हवाई जहाजों-हेलीकॉप्टरों में विचरण करने के बाद किया गया होगा ?
Updated on:
25 Oct 2017 03:44 pm
Published on:
25 Oct 2017 02:46 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
