6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा- देख रहा है बिनोद

तिरंगे को लेकर छिड़ी सियासी रार के बीच सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदरा तंज कसा है, जिसकी सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा हो रही है। दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत-2 के मशहूर डॉयलाग – देख रहा है न बिनोद का जिक्र करते हुए लिखा

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6298299296403009907_y.jpg

देशभर में इनदिनों राष्ट्रीय प्रतीक को लेकर जबरदस्त सियासत छिड़ी हुई है। जहा एक ओर केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस अभियान को ढोकसला बता रही है। मौजूदा वक्त में छिड़ी सियासी रार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक ओर भाजपा नेता घरों से लेकर सोशल मीडिया तक में डीपी तक तिरंगा की लगा और लगवा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी पार्टी जवाहर लाल नेहरू की हाथ में तिरंगा थामे तस्वीर की डीपी लगाकर और सोशल मीडिया शेयर कर जवाब दे रही है।
सीएम शिवराज ने कसा कांग्रेस पर तंज

तिरंगे को लेकर छिड़ी सियासी रार के बीच सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदरा तंज कसा है, जिसकी सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा हो रही है। दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत-2 के मशहूर डॉयलाग – देख रहा है न बिनोद का जिक्र करते हुए लिखा कि देख रहा है न बिनोद...ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे है।
सीएम के ट्विट पर कांग्रेस ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तंज पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सीएम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि देख रहा है बिनोद..इनका आजादी की लड़ाई में कोई योदान नहीं, कोई शहादत नहीं, कोई त्याग नहीं..तिरंगे का सम्मान नहीं, 52 वर्ष तक फहराया नहीं, अशुभ बताते रहे...सरकारी संपत्तियां बेच दी, अब तो तिरंगा भी बेच रहे है..चले है अब तिरंगे का सम्मान करने, देशभक्त बनने।