
राजनीति में नहीं अमेरिका जा रहे हैं CM शिवराज के बेटे कार्तिकेय, माता- पिता के सामने किया बड़ा ऐलान
भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के राजनीति में आने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। ये विराम कार्तिकेय चौहान द्वारा खुद लगाते हुए कहा है कि, वो अपनी आगामी पढ़ाई के लिये विदेश जा रहे हैं। दरअसल, अपने गृह क्षेत्र बुधनी में एक सभा को संबोधित करते हुए कार्तिकेय ने कहा वो अपनी आगे की पढ़ाई के लिये अमेरिका जा रहे हैं। जिस समय कार्तिकेय ने पढ़ाई के लिये अमेरिका जाने का ऐलान किया, तब उनके पिता शिवराज और मां साधना सिंह भी मंच पर मौजूद थे।
माता-पिता और कार्यकर्ताओं का आभार
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय ने बड़ा भावुक भाषण दिया। उन्होंने न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को अपनी मां बताया। बल्कि, सबके समक्ष अपनी भावनाएं भी साझा कीं। कार्तिकेय ने कहा कि, अपने जीवन में बहुत सी चीजों को लेकर खुद को खुशनसीब मानता हूं। अपने माता-पिता का धन्यवाद करते हुए कार्तिकेय ने कहा कि, उन्होंने मुझे सारी खुशियां दीं और फिर कार्यकर्ताओं को अपना साथी बताया। उन्होंने कहा कि, हमने हमेशा उन्हें कार्यकर्ता साथी नहीं, बल्कि बड़ा भाई, परिवार का सदस्य माना। कोई केवल कहने से बड़ा नहीं होता हमेशा से मैंने यही सोचा कि, आप मेरे अपने हैं, मेरे परिवार के सदस्य हैं।
'जिस तरह हर छात्र के मन में जिज्ञासा होती है, मेरी भी वही है'- कार्तिकेय
अपने संबोधन में कार्तिकेय चौहान ने आगे कहा कि, मैं आप सभी के बीच 2012 से आ रहा हूं। आप लोगों ने मुझे मेरे जीवन की इतनी उपलब्धियां दीं, जिनका मैं चाहकर भी अहसान नहीं चुका सकूंगा। आज मैं आप सबका आशीर्वाद लेने आपके बीच आया हूं। काफी समय से आप सबके बीच सक्रिय हूं। साल 2018 में मैंने अपनी लॉ की पढ़ाई पुणे के सिंबोसिस इंस्टीट्यूट से की है। जाहिर है, मेरे मन में भी ठीक उसी तरह जिज्ञासा है, जैसी हर विद्यार्थी के मन में होती है, कि जिस तरह ग्रेजुएशन किया है, तो पीजी भी करूं। लेकिन, साल 2018 आते ही पहले विधानसभा चुनाव और फिर 2019 में लोकसभा चुनाव आ गए। मैंने ये सोचकर काम किया कि, पार्टी मेरी मां है।
आापकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत- कर्तिकेय
आप सब से मुझे बहुत स्नेह है, मेरे प्रति आपका वात्सल्य ही मेरी ताकत है। उन्होंने कहा कि, भले ही मैं शारीरिक रूप से आप लोगों से दूर जा रहा हूं, लेकिन मेरा मन हमेशा आपके साथ जुड़ा रहेगा। मैं भी आपके साथ हर सुख-दुःख में हमेशा शामिल रहूंगा। हमें साथ मिलकर जनसेवा के इस कारवां को आगे बढ़ाना है, थोड़े विराम के बाद पुनः हम सब आगे साथ मिलकर ये काम करेंगे। आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद की जरूरत है, ताकि सफल होकर लौट सकूं।
कहां जा रहे हैं कार्तिकेय ?
ये बात तो सभी जानते हैं कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। इनमें बड़े बेटे कार्तिकेय और छोटे कुणाल हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय ने पुणे के सिंबोसिस इंस्टीट्यूट से लॉ में अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। अब वो अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन के लिये अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया जा रहे हैं। कार्तिकेय वहां, लॉ में मास्टर डिग्री पूरी करेंगे। हालही में उन्होंने इस संबंध में यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया द्वारा उनके एडमीशन का अप्रूवल सर्टिफिकेट भी जारी किया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर हमला, कहा- अवैध शराब मामले पर उन्हें बोलने का हक नहीं, देखें Video
Published on:
28 Jul 2021 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
