भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक बैल ने अपने जन्म स्थान पर दावा ठोक दिया है। इसकी शिकायत नगर निगम से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गई। इस विवाद के चलते बैल को सात बार कांजी हाउस में रखना पड़ा, लेकिन मामले में अब तक कोई हल नहीं निकला। लेकिन यह अनोखा मामला अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया। इधर, बैल के मालिक का कहना है कि करोड़ों रुपए भी देंगे तो इस बैल को मैं अपने से दूर नहीं होने दूंगा।