24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में तेजी से गिर रहा है पारा, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया Orange और Yellow अलर्ट

cold wave: मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 14 Dec 2024, 7:02 PM IST

cold wave: मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जिससे यह इलाका प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। खंडवा जिले में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाली जगह रहा।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। नर्मदापुरम, बड़वानी, रतलाम, देवास, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़े- 'तुम्हारी छाती पर पैर रखकर…' सीएम मोहन यादव का दिखा रौद्र रूप, विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

यहां ऑरेंज अलेर्ट हुआ जारी

विदिशा, रायसेन, सिहोर, शाजापुर, भोपाल, शहडोल और जबलपुर जिलों में तीव्र शीतलहर चलने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान और गिरने की आशंका है जिससे पाला भी पड़ सकता है और किसानों की फसलों पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े- स्कूल में बच्चों को Santa Claus बनाने के लिए लेनी होगी अनुमति, बाल संरक्षण आयोग ने दिया कलेक्टरों को आदेश

सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। खासकर सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और हीटर का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।