
weather news of MP with Rafale Jet Deal judgment in patrika
भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ों पर गिरी बर्फ का असर अब मध्यप्रदेश में पढ़ने लगा है। तापमान में कमी आने से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं अगले सप्ताह तक प्रदेश कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। मध्यप्रदेश के खजुराहो में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां 5 डिग्री होने से ठंडी अधिक पड़ रही है। इसके अलावा नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, दमोह, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद और खंडवा जिलों में बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि बादल छाने और बारिश होने के साथ ही प्रदेश में ठंड और बढ़ जाएगी।
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि शेष संभाग शुष्क बना हुआ है। हल्की बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में रहता है, जबकि यहां का तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ है। भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान बना रहा है। उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा ने उत्तरी मध्यप्रदेश को ठंडा कर दिया है। खजुराहो में 5 डिग्री पर न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।
मौसम हुआ सुहाना
मध्यप्रदेश में रविवार की सुबह से ही धुंध और ठंड का असर बढ़ जाने से मौसम सुहाना हो गया है। हल्की धूप और खिल जाने से लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास हुआ। प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है। अगले सप्ताह तक इसके और अधिक ठंडा हो जाने की उम्मीद की जा रही है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों का तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
इसके अलावा मौसम में धीरे-धीरे बदलाव जारी है। रविवार को भोपाल का तापमान 13.4 डिग्री रहा, इंदौर में 14.6 डिग्री रहा। ग्वालियर का तापमान 7.5 डिग्री पर पुहंच गया, जबकि जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। इंदौर का 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ग्वालियर का अधिकतम तापमान 27.5 रहा. जबकि जबलपुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा।
अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह तक प्रदेश में और अधिक ठंड पड़ेगी। फिलहाल उत्तर मध्यप्रदेश से लगे क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। चंबल संभाग के कुछ जिलों में दांत किटकिटाने वाली ठंड पड़ने लगी है। सीमावर्ती इलाकों में तापमान 7 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि खजुराहो में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।
Published on:
09 Dec 2018 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
