28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

old coin collection: 80 साल की उम्र में अक्षय पंत ने जमा किए सैकड़ों वर्ष पुराने हजारों सिक्के

coin collection- पर्सनालिटीः भारत समेत दुनिया के कई देशों के सिक्कों का अजय कुमार पंथ के पास है कलेक्शन...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 06, 2022

bpl.png

राजधानी के अक्षय कुमार पंत ने सिक्कों का अनोखा संसार बनाया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में चलन में रही मुद्राओं का इनके पास संग्रह है। संग्रह में वर्तमान में चलने वाले सिक्के तो हैं ही साथ ही सैकड़ों वर्ष पुरानी मुद्राएं हैं। 5000 से अधिक मुद्राएं कलेक्शन में हैं।

अजय पंत 80 साल के हैं। दूसरों से अलग कुछ अनोखा करने का शौक हमेशा से रहा है। सरकारी सेवा में रहते हुए कई देशों की यात्राओं का मौका मिला। इस दौरान देश विदेश की मुद्राएं देखी और जमा करना शुरू किया। इस शौक को जब परिचितों न जाना तो वे भी सहयोग करते।

किसी भी देश जाते तो वहां से कुछ न कुछ उनके कलेक्शन के लिए लेकर आते थे। इस तरह 20 से अधिक देशों की मुद्राएं जमा हो गई । इनमें कई पुराने सिक्केक थे। दुनिया में चलन में जो मुद्राएं रही लगभग सभी इनके पास हैं।

भारतीय इतिहास की जानकारी दे रहे कई सिक्के

पंथ बताते हैं देश में अलग-अलग समय पर कई तरह के सिक्के चलन में आए! इनमें से कुछ ऐसे थे जो काफी दुर्लभ रहे! कलेक्शन के दौरान इन्हें अलग-अलग जगहों से जमा किया। यह बताते हैं एक पैसे से भी कम कीमत की मुद्रा है। मुगल काल और उससे पहले भी कई सिक्के प्रचलन में थे उन्हें भी कलेक्शन में शामिल किया गया है यह देश के अलग-अलग समय की जानकारी देते हैं।

मुद्राओं का कनेक्शन व्यक्तियों से भी

पंत बताते हैं उनके पास कई ऐसी मुद्राएं हैं जिनका कलेक्शन किसी न किसी महापुरुष से है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की यादगार के रूप में सिक्के नोट स्टैंप सभी हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति से जुड़ी मुद्राएं हैं।

इन देशों का कलेक्शन इनके पास

अमेरिका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, हांगकांग, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब और अन्य कई मुद्राएं कलेक्शन में है।

Story Loader