भोपाल

एमपी में दो दर्जन जिलों में कलेक्टर फहराएंगे झंडा, मंत्रियों के हिस्से आए 30 जिले

15 August- मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों को जिलों का आवंटन कर दिया है।

2 min read
Aug 11, 2025
बिहार के स्कूलों में flag hoisting में अटेंडेंस अनिवार्य। (फोटो सोर्स : एएनआई)

15 August- मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों को जिलों का आवंटन कर दिया है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे जहां राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा। प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में झंडा वंदन करेंगे जबकि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सीएम के मंत्रिमंडलीय सहयोगी प्रदेश के 30 जिलों में झंडा वंदन करेंगे। राज्य के दो दर्जन जिलों में 15 अगस्त को कलेक्टर झंडा फहराएंगे।

प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सोमवार को जिला स्तरीय समारोहों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार प्रदेश के मंत्रियों को ध्वजारोहण के लिए 30 जिले दिए गए हैं जबकि सीएम मोहन यादव भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शेष 24 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो अधिकारियों को किया बर्खास्त, गड़बड़ी और लापरवाही पर तगड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2025 को प्रदेश के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे।

जीएडी के सूची के अनुसार मंत्री कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंसाना छतरपुर, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर पांढुर्ना और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह मैहर में ध्वजारोहण करेंगे।

24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

प्रदेश के 24 जिलों में संबंधित जिले के कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। इनमें इंदौर, धार, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सिंगरौली, उमरिया शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

एक्टर सैफ अली खान की भोपाल की पुश्तैनी संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Published on:
11 Aug 2025 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर