8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉश कॉलोनियां भी परेशान, रोज 6 से 7 शिकायतें

पॉश कॉलोनियों को यदि समस्याओं से मुक्त समझ रहे हैं, तो अरेरा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, अवधपुरी, गुलमोहर, शाहपुरा की विभिन्न समस्याओं पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और नगर निगम के कॉल सेंटर पर एक माह में 200 से अधिक यानी रोज करीब 6 से 7 लंबित शिकायतों के आंकड़े को देखें।

2 min read
Google source verification
पॉश कॉलोनियां भी परेशान, रोज 6 से 7 शिकायतें

पॉश कॉलोनियां भी परेशान, रोज 6 से 7 शिकायतें

भोपाल. पॉश कॉलोनियों को यदि समस्याओं से मुक्त समझ रहे हैं, तो अरेरा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, अवधपुरी, गुलमोहर, शाहपुरा की विभिन्न समस्याओं पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और नगर निगम के कॉल सेंटर पर एक माह में 200 से अधिक यानी रोज करीब 6 से 7 लंबित शिकायतों के आंकड़े को देखें। अरेरा कॉलोनी में अवैध निर्माण, समय पर कचरा नहीं उठने, सफाई न होने की शिकायतें हैं। हालांकि निगम अफसर निराकरण का दावा करते हैं। अरेरा में ई4 कॉलोनी में सबसे अधिक शिकायतें है। रहवासी क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण की 30 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य जगह दर्ज हैं। इन शिकायतों को तो करीब 6 माह से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है या फिर इन्हें बंद कर दिया गया है। फिर यह नए नंबर के साथ शिकायतें दर्ज हो रही है। इसी तरह के मामले चूना भट्टी में है।

ऐसे समझें स्थिति
अरेरा कॉलोनी ई4 में प्लॉट नंबर 99 से लेकर इसके आसपास के तमाम प्लॉट्स पर व्यावसायिक निर्माण हो गए हैं। इससे ई4 कॉलोनी के अंदर की आवाजाही बाधित हो रही है। यहां अभी निर्माणाधीन एक बड़े कॉन्प्लेक्स का रास्ता कॉलोनी के अंदर से दे दिया गया है। इस पर भी शिकायत है। यह लगातार और लंबे समय से चल रही है, लेकिन निराकरण नहीं हो पा रहा।
प्रोफेसर कॉलोनी में सीवेज निकासी की बड़ी समस्या है। यहां ओपन में सीवेज से बदबू आने से रहवासी परेशान है। इसके साथ ही बीते डेढ़ साल के दौरान जहां बड़े व्यवसायी कॉम्पलेक्स का निर्माण शुरू हुआ है और इससे रहवासियों को शांति भंग होने की आशंका है। इसे लेकर इस समय करीब 12 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लेकिन इनका निराकरण नहीं हो पा रहा।
गुलमोहर और शाहपुरा क्षेत्र से नगर निगम में सबसे अधिक शिकायतें सड़कों के गड्ढों को लेकर हैं। यहां पर अंदरूनी कॉलोनियों के भीतर भी सड़कें बदहाल हैं। मुख्य सड़कों की स्थिति भी खुदाई की वजह से खराब हैं। सड़कों पर यहां के लोगों का चलना दूभर है। यही वजह हैं कि उन्होंने अब तक सड़कों को लेकर 32 शिकायतें दर्ज कराई हैं।

शहर के सभी क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई तुरंत कराई जाती है। इसके लिए निगम प्रशासन प्रतिबद्ध है। वह काम कर रहा है। शिकायतों का जल्द निपटान हो, हम यही प्रयास कर रहे हैं।
कविंद्र कियावत, प्रशासक, नगर निगम
सीएम हेल्पलाइन में पॉश क्षेत्र तो क्या किसी भी क्षेत्र की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। मैंने ही करीबन 25 से अधिक शिकायतें की हुई है, लेकिन सब बिना निराकरण के बंद की जाती है।
सतीश नायक, अरेरा कॉलोनी
अरेरा में आवासीय कॉलोनियों को व्यावसायिक निर्माणों की वजह से तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सभी स्तरों पर लिखित में शिकायत की जा चुकी, लेकिन निराकरण नहीं किया जा रहा।
ईश गुप्ता, ई-4 अरेरा कॉलोनी