5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल यूनिफॉर्म विक्रेताओं के यहां कमर्शियल टैक्स का छापा

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के दौरान कुछ ऐसे कच्चे बिल भी हाथ लगे हैं, जिनका उल्लेख कहीं नहीं किया गया है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arvind Khare

•

Updated: 28 Jun 2016, 9:05 AM IST

raid

raid

भोपाल.
कमर्शियल टैक्स विभाग के एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को स्कूल यूनिफॉर्म विक्रेताओं के यहां छापा मारा। यहां से दस्तावेज जब्त किए गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि इन शोरूम से बिना बिल के ज्यादा कारोबार किया जा रहा था। इससे राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

एंटी इवेजन ब्यूरो के अधिकारियों ने सोमवार को दोपहर बाद मानसरोवर कॉम्पलेक्स स्थित परफेक्ट ड्रेस एवं 10 नंबर मार्केट स्थित लकी यूनिफॉर्म पर जांच की कार्रवाई शुरू की। दोनों प्रतिष्ठानों पर देर रात तक कार्रवाई जारी रही। इस दौरान स्टॉक मिलान से लेकर खरीदी-बिक्री के बिल आदि जब्त किए गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के दौरान कुछ ऐसे कच्चे बिल भी हाथ लगे हैं, जिनका उल्लेख कहीं नहीं किया गया है। जांच के बाद दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। एंटी इवेजन ब्यूरो के सहायक आयुक्त योगेन्द्र टेम्भरे ने छापे की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स का आकलन किया जाएगा। मंगलवार को भी यहां कार्रवाई जारी रह सकती है।