आपको बता दें कि आत्महत्या का ये मामला 8 दिसंबर 2024 का है। शहर के अन्ना नगर इलाके में रहने वाले रोहित मोरे ने पहले अपनी कलाई की नस काटी, फिर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बताया जा रहा है कि, रोहित से उसकी प्रेमिका ने अचानक रिश्ता तोड़ दिया था। यही नहीं, उससे बातचीत भी बंद कर दी थी। आरोप है कि, कॉल करने पर युवती ने उसे काफी अपशब्द भी कहे थे, जिसके चलते वो डिप्रेशन में चला गया था।