30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे आयोजनों के सामुदायिक भवन निजी के हवाले….कैसे सस्तीदर में हो घर के पास आयोजन

भोपाल.इंट्रो- आमजन को उनके घर के पास मोहल्ले-क्षेत्र में ही अपने सामाजिक आयोजन करने नगर निगम की कम्युनिटी हॉल सुविधा निजी हाथों में चली गई है। शहर के 85 वार्डों में कुल 39 सामुदायिक केंद्र है और इनमें से आधे से अधिक स्थानीय स्तर पर ठेके पर दिए हुए हैं। 21 को ठेके पर देने की प्रक्रिया की जा रही है। जिन कम्युनिटी हॉल के लिए नगर निगम ने 600 रुपए से 1000 रुपए प्रतिदिन का किराया तय किया गया है, ठेकेदार 25 हजार से 50 हजार रुपए तक ले रहे हैं।

2 min read
Google source verification
7b45bf49-e148-4c49-bb2c-84d6cab164ce_1.jpg

- नगर निगम ने स्थानीय स्तर पर करीब 60 फीसदी निजी को दे दिए हैं, अब रहवासी महंगी दर से कार्यक्रम करवाने को मजबूर
कुल मिलाकर आमजन के टैक्स की राशि से बनाए सामुदायिक केंद्र आमजन को लाभ देने की बजाय ठेकेदार की कमाई और कारोबार का जरिया बन गए हैं।

ऐसे समझे निगम के कम्युनिटी हॉल व किराया
जोन- वार्ड- सामुदायिक भवन- किराया प्रतिदिन
02- 07- रसूल अहमद सिद्दिकी- 700 रुपए।
02- 21- पुराना कबाडख़ाना- 800 रुपए।
02- 08- खानूगांव- 2000 रुपए।
03- 09- अब्दुल हमीद- 1200 रुपए।
03- 12- नारियलखेड़ा- 600 रुपए।
03- 12- श्री नगर कॉलोनी- 600 रुपए।
03- 13- टीला जमालपुरा- 2500 रुपए।
05- 19- बाल विहार- 600 रुपए।
05- 19- कंजरपुरा- 600 रुपए।
05- 23- सइदिया स्कूल- 1000 रुपए।
06- 25- बाणगंगा- 1000 रुपए।
06- 26- बरखेड़ी कला- 1000 रुपए।
06- 26- नीलबड़- 1000 रुपए।
06- 27- कोटरा सुल्तानाबाद- 2500 रुपए।
06- 27- नया बसेरा कॉम्प्लेक्स- 1000 रुपए।
06- 27- कोटरा वार्ड- 1500 रुपए।
06- 27- शीतला माता मंदिर- 5000 रुपए।
06- 28- गीतांजलि चौराहा- 800 रुपए।
06- 28- गीतांजलि कॉम्प्लेक्स- 3000 रुपए।
06- 27- कोटरा सुल्तानाबाद- 1000 रुपए।
07- 32- सरस्वती नगर- 1000 रुपए।
07- 32- सुनहरी बाग- 2000 रुपए।
07- 31- अंजली कॉम्प्लेक्स- 2000 रुपए।
07- 32- शास्त्री नगर- 1000 रुपए।
07- 31- अंबेडकर नगर- 800 रुपए।
08- 42- जहांगीराबाद- 1000 रुपए।
09- 43- न्यू सुभाष नगर- 2000 रुपए।
09- 49- जनता कॉलोनी- 4000 रुपए।
09- 50- दानापानी रोड- 2500 रुपए।
10- 37- विजय नगर- 1000 रुपए।
13- 55- अरविंद विहार- 2500 रुपए।
13- 55- विवेकानंद- 2500 रुपए।
14- 57- साकेत नगर- 4000 रुपए।
14- 60- बरखेड़ा- 1500 रुपए।
15- 62- पीरिया मोहल्ला- 1500 रुपए।
15- 66- इंद्रपुरी- 2500 रुपए।
15- 67- सतनामी नगर- 1500 रुपए।
16- 72- शबरी नगर- 3000 रुपए।
17- 77- चंदन नगर- 4000 रुपए।

ऐसे समझे स्थिति
- वार्ड 55 में जिस अरविंद विहार कम्युनिटी हॉल का निगम ने आमजन के लिए 2500 रुपए किराया तय किया है, उसे हाउसिंग बोर्ड की विकसित कॉलोनी की रहवासी समिति ने कब्जे में लिया हुआ है। यहां लाखों रुपए लेकर आयोजन करवाए जाते हैं। निगम कुछ नहीं कर पा रहा।
- खानूगांव, नारियलखेड़ा, कंजरपुरा, इंद्रपुरी समेत अन्य क्षेत्रों के कम्युनिटी हॉल का 600 रुपए से 2500 रुपए किराया तय है, लेकिन इसमें टेंट, बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं जोडक़र ठेकेदार 50 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक का बिल बनाता है।

नियमानुसार ये होना चाहिए प्रक्रिया
- संबंधित जोन कार्यालय में 2000 रुपए धरोहर राशि के तय राशि आयोजन से 15 दिन पहले जमा करना होगी। आरक्षण मंजूरी पर अग्रिम राशि जमा कराना होगी। जैसा है उसी स्थिति में भवन सौंपा जाएगा।

बिजली-पानी बड़ी दिक्कत
- सामुदायिक भवनों में बिजली के लिए अस्थाई कनेक् शन लेने और पानी की व्यवस्था का जिम्मा आयोजक को करना होता है। आरक्षण करने के बाद रद्द करने पर 25 प्रतिशत राशि काटने का नियम भी है। भवन हॉल को अधिकतम तीन दिन के लिए ही देना तय है।