4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP कांग्रेस ने पूछा- लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने में देरी की वजह क्या थी? 85% से अधिक ने दिया ये जवाब

सवाल है भी ऐसा, जिसने बिगड़ते हालातों को कहीं न कहीं सन दी है। इसलिए उस सवाल पर लोगों की खास प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

2 min read
Google source verification
news

MP कांग्रेस ने पूछा- लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने में देरी की वजह क्या थी? 85% से अधिक ने दिया ये जवाब

भोपाल/ एक तरफ जहां मध्य प्रदेश समेत देशभर में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश की सियासी खीचतान भी थमने का नाम नहीं ले रही है। 15 साल बाद हाथ आई प्रदेश की सत्ता सिर्फ 15 महीनों में हाथों से खिसक जाने पर कोई भी खलबला उठे। कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों प्रदेश कांग्रेस का है। हालांकि, इस बार कांग्रेस की ओर से पूछा गया सवाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सवाल है भी ऐसा, जिसने बिगड़ते हालातों को कहीं न कहीं सन दी है। इसलिए उस सवाल पर लोगों की खास प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : लॉकडाउन पालन कराने का खोजा अनोखा तरीका, सड़क पर लिख दिये खास संदेश

पोल क्रिएट लगों से पूछे गए सवाल

दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर पेज पर एक पोल क्रिएट करते हुए सवाल किया कि, भारत में लॉकडाउन करने और कर्फ्यू लगाने का निर्णय लेने में देरी की मुख्य वजह क्या थी...? सवाल के साथ चार ऑप्शन भी दिये गए, जिनमें पहले नंबर पर पूछा गया कि, मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए। दूसरे ऑप्शन में कहा गया कि, गंगा की सफाई करने के लिए। मोदी की इच्छा पूरी करने के लिए। चोथा ऑप्शन था महामारी में नंबर वन आने के लिए।

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : गर्मी बढ़ने पर भी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस का असर, वैज्ञानिकों ने चेताया

लोगों ने दिया ये रियेक्शन

हालांकि, लोगों में कांग्रेस का ये पोल इतना पसंद आ रहा है कि, किथ ही घंटों के भीतर 1.6k Likes हो गए। इसे करीब 600 बार री ट्वीट किया गया है। पूछे गए सवालों के जवाब में सबसे अधिक, 85.1 फीसदी नंबर पहले ऑप्शन को मिले, जिसमें पूछा गया था कि, मप्र में भाजपा सरकार बनाना इसके बाद, दूसरा ऑप्शन, 'गंगा की सफाई करना' को 4.1 फीसदी वोट मिले हैं। तीसरे ऑप्शन 'मोदी की इच्छा पूरी करना' 5.7 फीसदी वो मिले। जबकि, चौथा ऑप्शन जिसमें पूछा गया था कि, महामारी में नंबर वन आना। हैरानी की बात ये है कि लोगों ने इसपर भी 5.1 फीसदी वोट मिले हैं।

पढ़ें ये खास खबर- लॉकडाउन के बीच SBI का खाता धारकों को बड़ा झटका, एक महीने में दूसरी बार हुई कटौती


कांग्रस पहले भी लगा चुकी है कई आरोप

मौके की गंभीरता को देखते हुए एक तरफ तो मौजूदा सरकार के साथ हालात से लड़ाई में खुद को सरकार के साथ बताती है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार पर तंज कसने में भी कोई कमी नहीं करती। कांग्रेस का शुरु से ही आरोप रहा है कि, सरकार की ढील पर ही देश में इतने हालात बिगड़े। अगर केन्द्र की भाजपा सरकार अगर सही समय पर निर्णय ले लेती तो आज इतने भयावय हालात न होते। प्रदेश कांग्रेस की ओर से काफी पहले से ही आरोप लगसा रहा है कि, राहुल गांधी ने देश और सरकार को इस वैश्विक महामारी के बारे में पहले ही सचेत किया था, लेकिन उस समय उनकी बातों का मजाक बनाया गया, जिसका खामियाजा देश को भुगलना पड़ रहा है।