script#CoronaWarriors : लॉकडाउन पालन कराने का खोजा अनोखा तरीका, सड़क पर लिख दिये खास संदेश | Corona Warrior invent unique way to perform lockdown | Patrika News
दमोह

#CoronaWarriors : लॉकडाउन पालन कराने का खोजा अनोखा तरीका, सड़क पर लिख दिये खास संदेश

लॉकडाउन का महत्व समझाने प्रदेश के दमोह के एक युवा ने अनोखा तरीक खोजा है, जिसकी चारों ओर सराहना की जा रही है।

दमोहApr 10, 2020 / 11:26 am

Faiz

#CoronaWarriors

#CoronaWarriors : लॉकडाउन पालन कराने का खोजा अनोखा तरीका, सड़क पर लिख दिये खास संदेश,#CoronaWarriors : लॉकडाउन पालन कराने का खोजा अनोखा तरीका, सड़क पर लिख दिये खास संदेश,#CoronaWarriors : लॉकडाउन पालन कराने का खोजा अनोखा तरीका, सड़क पर लिख दिये खास संदेश

दमोह/ मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस का असर बढ़ता जा रहा है। हालही में सामने आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रिमितों की संख्या बढ़कर 411 के पार जा पहुंची है। वहीं, 33 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए जहां एक तरफ राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी संक्रमित (हॉटस्पाट) जिलों को टोटल लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। जबकि, केन्द्र सरकार देशभर को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर चुकी है। सरकार की ओर से लगातार संक्रमण को रोकने (ब्रेक करने) के अलग अलग प्रयास किये जा रहे हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो इस वैश्विक महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे और अब भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए यहां-वहां सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों लॉकडाउन का महत्व समझाने प्रदेश के दमोह के एक युवा ने अनोखा तरीक खोजा है, जिसकी चारों ओर सराहना की जा रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : गर्मी बढ़ने पर भी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस का असर, वैज्ञानिकों ने चेताया


इसलिए सड़क पर लिखा संदेश

#CoronaWarriors

शहर के रेलवे स्टेशन के पास घनी आबादी बसी है। आम दिनों में तो इस इलाके में काफी भीड़भाड़ रहती है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी यहां कई लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस के आते ही लोग यहां वहां भाग लेते हैं। लेकिन, पुलिस के जाते ही फिर से यहां चहलकदमी शुरु हो जाती है। ऐसे में इन लोगों को समझाने का अनोखा तरीका खोजा शहर के रहने वाले देवेंद्र प्रजापति ने। पेशे से पेंटर देव ने इलाके की सड़कों पर ही कोरोना से बचने के तरीके लिखना शुरु कर दिये। यही नही, इन्हें चित्रों के जरिये समझाया भी कि, आपकी लापरवाही आपको, आपके परिवार और देश को कितना नुकसान पहुंचा सकती है। देव प्रजापति के मुताबिक, उन्होंने इन महत्वपूर्ण संदेशों को सड़कों पर बड़े-बड़े आकार में इसलिए लिखा, ताकि लॉकडाउन का उल्लंघन करके सड़कों पर चहलकदमी करने वाले इन संदेशों को आसानी से पढ़ ले। उनके इस अनोखे प्रयास की शहर में काफी चर्चा हो रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : विधानसभावार सब्जी बेचने वालों सूची सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, सामने आया सच

 

महत्व भी समझाया और उपाय भी बताए

वैसे तो पेंटर देवेंद्र प्रजापति का हर संदेश और उसे समझाने का तरीका लोगों को काफी छू रहा है। उनके द्वारा बनाए सभी चित्रों की सोशल मीडिया पर भी खासी चर्चा हो रही है। हालांकि, इन्ही में से एक पेंटिंग की चर्चाएं काफी ज्यादा हैं। कोरोना वायरस को लेकर बनाई इस पेंटिंग में धरती के उपर एक छतरी बनाई गई है। इस छतरी में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस, डॉक्टर्स, मीडिया एवं सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया है। साथ ही लोगों को घर से बाहर न निकलने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने एवं हाथों में सैनिटाइजर लगाने का संदेश लिखा है। देवेंद्र ने बताया कि मेरे मन में भी देशप्रेम को लेकर कुछ करने का जज्बा था, जिसे मैंने अपनी पेंटिंग्स के जरिये लोगों को समझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि, इस तरह लोग सरकार द्वारा लागू किये आदेश के महत्व को समझेंगे।

Home / Damoh / #CoronaWarriors : लॉकडाउन पालन कराने का खोजा अनोखा तरीका, सड़क पर लिख दिये खास संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो