
Big Meeting in Delhi for Congress Candidate List: लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले बड़ी खबर आ रही है। एमपी कांग्रेस स्क्रिनिंग कमेटी की आज बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। दिल्ली में आयोजित इस बैठक से पहले सीईसी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को पैनल पर सहमति बनाकर आने निर्देश दिए हैं। बता दें कि कांग्रेस कि कांग्रेस अब तक कई लोक सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर सकी है।
बता दें कि पिछले दिनों 2 मार्च से 6 मार्च तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी में थी। इस दौरान प्रदेश के कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त रहे। ऐसे में लोक सभा चुनावों में प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए जा सके।
सीईसी के निर्देश के बाद एमपी कांग्रेस की टेबल एक्सरसाइज शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश की लोक सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय किए जा रहे हैं। पैनल पर सहमति से सिंगल नाम तय करने के बाद ही सीईसी की बैठक में शामिल होने का मौका मिलेगा। एमपी कांग्रेस स्क्रिनिंग बैठक में नामों पर लगेगी मुहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े की अध्यक्षता में दिल्ली में एमपी कांग्रेस की स्क्रिनिंग बैठक में तय नामों पर मुहर लगेगी। इसके बाद संभवत: कांग्रेस 11 मार्च को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना, मुरैना, रीवा, नर्मदापुरम के साथ ही अन्य लोक सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।
Updated on:
10 Mar 2024 11:53 am
Published on:
10 Mar 2024 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
