30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, सरकार को दे डाली बड़ी चेतावनी

आदिवासी विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी का आज तीसरा दिन है। इसी कड़ी में कई कांग्रेसियों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह उनसे मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे।

2 min read
Google source verification
news

विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, सरकार को दे डाली बड़ी चेतावनी

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और आदिवासी विधायक डॉ विक्रांत भूरिया बीते तीन दिन से भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद हैं। बता दें कि उन्हें मंगलवार को राजधानी भोपाल से एक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब इस मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भूरिया की रिहाई की मांग करते हुए प्रदेशभर में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक जयवर्धन सिंह भूरिया से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे।


इस संबंध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी का कहना है कि डॉ. भूरिया से मिलकर जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जब आदिवासी विधायक को इस हद तक प्रताड़ित किया जा रहा है तो आम आदिवासी युवा के साथ कितने अत्याचार हो रहे होंगे, ये अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बच्चों में तेजी से फैल रहा जानलेवा जापानी बुखार, पैरेंट्स के लिए सरकार की अहम सलाह


तानाशाही के खिलाफ युवा कांग्रेस का बड़ा फैसला

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ उनपर आंसू गैस छोड़ी बल्कि वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। यही नहीं कई नेताओं को हिरासत में भी ले लिया। इनमें विक्रांत भूरिया को जेल भेज दिया गया। इससे भाजपा सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। आज प्रदेश में भाजपा के गुंडों द्वारा आदिवासियों से आए दिन बर्बरता कर रही है। लेकिन अब आम लोग तो दूर विधायकों को भी जेल में डाल दिया गया है। इस तानाशाही के विरुद्ध युवा कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री निवास के घोराव की भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- ये क्या ! पार्टी छोड़ भाजपा में गए नेताजी तो कांग्रेस ने मनाया जश्न, जमकर हुई आतिशबाज़ी


कई दिग्गजों ने की निंदा

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी भूरिया की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए थे। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'मध्य प्रदेश सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है। कांग्रेस विधायक और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिस तरह से गिरफ़्तार किया गया और तीन दिन से जेल में बंद रखा गया है, मैं उसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस ऐसी तानाशाही के सामने नहीं झुकेगी और संघर्ष करती रहेगी।'

Story Loader