इधर पटाखे फोड़ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बताया कि आज हमारे सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता और पार्षद इस बात पर पटाखे फोड़ रहे हैं कि हमारे कांग्रेस के जो पूर्व जिला अध्यक्ष थे वीरेंद्र दरबार जी, उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। और अगर वे यह कह रहे हैं कि कुछ मुद्दों से आहत होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है तो हम बता दें कि भगवान श्री राम भाजपा के ही नहीं पूरे विश्व की आस्था के केंद्र हैं, और जो प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण हुआ है उसकी सबको खुशी है । तो वह जो उनकी आस्था आहत होने की बात कह रहे हैं, तो उनकी आस्था 22 जनवरी के बाद आज फरवरी 14 फरवरी को 23 दिनों बाद क्यों आहत हुई, और वे जो तथ्य बता रहे हैं वह किसी भी कांग्रेसी के गले नहीं उतर रहे हैं।