18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, दिग्गज नेता के साथ कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, दिग्गज नेता के साथ कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने बारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को सदस्यता दिलाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Feb 2024, 4:04 PM IST

news

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, दिग्गज नेता के साथ कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव 2024 के दिन नजदीक आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। प्रदेशभर में लगातार कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। यही नहीं उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।


इन कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल समेत कांग्रेस नेता सुधीर पटेल, मनीष गौर, अभिषेक गौर, शुभम गौर ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।

यह भी पढ़ें- E-Rickshaw चालकों के लिए बड़ा फैसला, नियम न मानने वालों पर होगा सख्त एक्शन


पहले भी कई नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। बुधवार को भी कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए थे। गंजबासौदा की जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी ने सदस्यों के साथ बीजेपी ज्वाइन किया था। वहीं सीधी के कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सदस्यता दिलवाई थी। साथ ही, रंजना मिश्रा प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस, रोहित मिश्र जिला महामंत्री ,सुरेश पांडे किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सहित अन्य कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए थे।