24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: कांग्रेस के स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी, सोनिया गांधी, कमलनाथ और राजबब्बर भी शामिल

congress star campaigner list- कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेता भी शामिल...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 28, 2023

mpcongress.png

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ मध्यप्रदेश के नेता भी करेंगे प्रचार।

मध्यप्रदेश में 20 दिन बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें 40 स्टार प्रचार है। स्टार प्रचारकों की सूची में इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी सभाएं करेंगे।

कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही मध्यप्रदेश के भी दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है। 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी शामिल हैं। इनके अलावा फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

इनके अलावा केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जीतेंद्र सिंह, कमलनाथ, डा. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अशोक गेहलोत, सुखविंदर सिंह सुक्कू, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुल नाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद, शेख अलीम, संजय मसानी, सुनील केदार, अशोक सिंह, राधेलाल बघेल, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार, गुड्डू राजा बुंदेला और अभय दुबे शामिल हैं।