
भोपाल। देश का सबसे दिलचस्प और हाईप्रोफाइल मुकाबला भोपाल लोकसभा सीट पर हो रहा है। आए दिन भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की बयान बाजी से यह सीट सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों ही प्रत्याशी स्थानीय निवासी नहीं है, लेकिन कांग्रेस की सरकार में दस साल तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह और भाजपा में शामिल हुई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दोनों ही चर्चित नाम है। खास बात यह है कि दिग्विजय सिंह के पास साध्वी से 855 गुना ज्यादा दौलत है, लेकिन अब तक उनके पास कोई कार नहीं है।
कौन कितना धनवान
भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह (ठाकुर) ने शपथ पत्र में बताया है कि जमीन जायदाद और गाड़ी बंगला नहीं है। वे भिक्षाटन या समाज पर निर्भर हैं। उनके पास कुल संपत्ति 4 लाख 44 हजार 224 रुपए है। जबकि दस साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के पास साध्वी से 855 गुना अधिक प्रापर्टी है। दिग्विजय सिंह के पास पुश्तैनी संपत्तियां अधिक हैं, उनके पास राघौगढ़ किला है जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है।
समाज पर निर्भर है साध्वी
-साध्वी प्रज्ञा के पास चांदी का कमंडल, 4 कटोरियां, प्लेट, थाली, गिलास व ईंट भी है। उनके पास सोने की चेन, अंगूठी, सप्तधातु की सुमेरनी आदि हैं।
-साध्वी आजीविका समाज पर निर्भर है।
विरासत में मिली दिग्विजय को प्रापर्टी
-राजा दिग्विजय सिंह राघौगढ़ के राजा साहब के नाम से भी जाने जाते हैं। उनके पास राजसी वस्तुएं नहीं है। उन्हें विरासत में जरूर सोना मिला है, लेकिन खुद का 100 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी का सामान है।
-दिग्विजय के मुताबिक उन्हें विधायक पेंशन, सांसद पेंशन, किराया और कृषि से भी कमाई होती है। उनकी पत्नी अमृता को पत्रकारिता के पेशे व किराए से आय होती है, जबकि मुख्य आय विरासत से मिली संपत्ति से होती है।
वे ठाकुर होने के साथ ही किले के मालिक भी हैं। फिर भी उनके परिवार के पास बंदूक तक नहीं है।
-दिग्विजय के पास खुद की कोई भी कार नहीं है। वे अपने परिवार की कारों में चलते हैं।
-उनके पिता ने 1937 में खरीदी गई फोर्ड जीप है। हालांकि उनकी पत्नी के पास करोला ऐल्टिस कार है।
-दिग्विजय ने खुद के शासनकाल में बिजली गुल की समस्या से निपटने एक जनरेटर खरीदा था। अब भी यह जनरेटर उनके पास है।
प्रापर्टी एक नजर में
कुल संपत्ति :39.62 करोड़ रुपए
कुल कर्ज : 20.07 लाख रुपए
कुल आय : 17.75 लाख रुपए (वित्त वर्ष 2013-2014 में)
नकदी : 04 लाख रुपए
बैंक में कुल जमा : 73.29 लाख रुपए
बॉन्ड व शेयर : 10.95 लाख रुपए
अन्य कुल बचत : 16.68 लाख रुपए
बीमा पॉलिसी प्रीमियम : 3.40 लाख रुपए
व्यक्तिगत लोन : 1000 रुपए
वाहन : 30 हजार रुपए के
आभूषण : 40.11 लाख रुपए के
जमीनी संपत्ति
कुल कृषि भूमि : 27.96 करोड़ रुपए की
कुल गैर कृषि भूमि : 18 लाख रुपए की
कमर्शियल बिल्डिंग : 1.44 करोड़ रुपए की
आवासीय बिल्डिंग : 4.04 करोड़ रुपए की
कुल अन्य भूमि : 4.50 करोड़ रुपए की
(राज्यसभा में दिए शपथ पत्र के मुताबिक)
Published on:
26 Apr 2019 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
