25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह ने अब कश्मीर को बताया ‘भारत ऑक्युपाइड कश्मीर’

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने रियो ओलंपिक में भारत के कोई मेडल नहीं ला पाने पर तंज कसा था, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर राजनीति गर्मा दी है। 

2 min read
Google source verification

image

Manish Geete

Aug 18, 2016

digvijay

digvijay


नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने रियो ओलंपिक में भारत के कोई मेडल नहीं ला पाने पर तंज कसा था, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर राजनीति गर्मा दी है। उन्होंने भारत के हिस्से वाले कश्मीर को भारत आक्युपाइड कश्मीर तक कह डाला।

दरअसल दिग्विजय सिंह बलूचिस्तान के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर टिप्पणी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पाक आक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता है। वे उनको धन्यवाद देते हैं। बलूचिस्तान को बधाई और आभार जाते हैं। लेकिन, मोदी हिन्दुस्तान के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।


दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि विश्वास पैदा करनाहै कश्मीर में चाहे पाक आक्युपाइड कश्मीर हो या फिर भारत आक्युपाइड कश्मीर हो, यदि यहां लोगों के मन में विश्वास कायम करना है तो बातचीत के जरिए ही हो सकता है। हालांकि उन्होंने कुच ही देर बाद बयान पर सफाई दे दी और कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

का विवादों से गहरा नाता है। अपने बयानों के चलते वो अक्सर विवादों में रहते हैं। दिग्गी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पत्रकारों के साथ बात करते समय उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कश्मीर को भारत अधिकृत बता दिया।

दरअसल, दिग्विजय सिंह बलूचिस्तान से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। उनको वो धन्यवाद देते है। बलूचिस्तान को बधाई और धन्यवाद देते है। लेकिन, मोदी हिंदुस्तानियों के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।'

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, 'विश्वास पैदा करना है कश्मीर में , चाहे पाक ऑक्युपाइड कश्मीर हो या फिर भारत ऑक्युपाइड कश्मीर हो, अगर यहां लोगों के मन में विश्वास कायम करना हैं तो बातचीत के जरिए ही हो सकता है।' हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग कहा।

रियो ओलंपिक पर ली थी चुटकी
MP के ex cm दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट करके ओलंपिक में मेडल न जीत पाने पर चुटकी ली थी। उन्होंने ट्वीट पर कहा था कि पता नहीं कौन कहता है, दूध दही घी में ताकत होती है। मेडल तो सारे पिज्जा-बर्गर वाले ले गए। इस ट्वीट के बाद उन्हें अपने ही फालोअर्स की आलोचना झेलनी पड़ रही है।

प्रभात झा भी घिरे विवादों में
इधर, पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पर भी कांग्रेस ने कश्मीर को भारत अधिकृत कहने का आरोप लगाया था। कांग्रेस इस मुद्दे पर चंबल क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर झा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रही है।

ये भी पढ़ें

image