यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रथ और मंच सभाओं को मिलाकर लगभग 700 सभाओं को संबोधित करेंगे। यात्रा के लिए प्रदेश को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग में विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल को रखा गया है। दूसरे भाग में भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सप्ताह में चार दिन यात्रा करेंगे, दो दिन एक हिस्से में तथा दो दिन प्रदेश के दूसरे हिस्से में कार्यक्रम होगा। यात्रा का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा।