2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश दौरे से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा, बोली यह बात

Mallikarjun Kharge- 31 अगस्त को मध्यप्रदेश के सागर जिले में आने वाले हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...। 26 सीटों पर है नजर...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 24, 2023

bundelkhand1.png

मध्यप्रदेश में कांग्रेस क्षेत्रवार भाजपा को घेरने में जुट गई है। ग्वालियर-चंबल में प्रियंका गांधी का दौरा था। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का बुंदेलखंड का दौरा। इसके बाद राहुल गांधी का विंध्य दौरा होने जा रहा है। सागर आने से पहले मल्लिकार्जुन खडगे ने ट्विट कर मध्यप्रदेश में एक बार फिर दलित और आदिवासी अत्याचार का मुद्दा उठा दिया।

मल्लिकार्जुन खड़गे बुंदेलखंड का दौरा करने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) 13 अगस्त को सागर पहुंच रहे हैं। इससे पहले खडगे ने ट्वीट पर कहा कि मध्यप्रदेश में एक माह में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है। जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। खरगे ने एनसीआरपी रिपोर्ट (2021) के मुताबिक भाजपा को घेरा। खरगे ने कहा कि भाजपा शासित मध्यपर्देश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए हैं, हर दिन सात से ज्यादा अपराध हुए हैं।

खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश के हमारे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नागरिक दशकों से भाजपाई कुशासन में अपमान का घूँट पी रहे हैं। भाजपा का "सबका साथ", केवल विज्ञापनों में सिमटकर, एक दिखावटी नारा और PR Stunt बनकर रह गया है ! भाजपा, हर दिन बाबासाहेब अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय के सपने को चूर-चूर कर रही है। हम माँग करते हैं कि छतरपुर जिले की इस घटना पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो !

खडगे ने ट्वीट में कहा है कि भाजपा कुशासन में प्रदेश अपराध और अत्याचार का गढ़ बन गया है और यहां लगातार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। खडगे ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब अंबेडकर के सामाजिक न्याय के सपने को तोड़ रही है।


बुंदेलखंड की राजनीति पर फोकस

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकारजुन खरगे 13 अगस्त को सागर पहुंच रहे हैं। वे बुंदेलखंड की सीटों पर फोकस कर रहे हैं। बुंदेलखंड के सात जिले सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी में 26 विधानसबा सीटें हैं। इनमें से 17 सीटें भाजपा के कब्जे में है। एक सीट पर बसपा है और एक पर समाजवादी पार्टी काबिज है। टीकमगढ़ और निवाडी़ जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

भाजपा का भी है ध्यान

भाजपा सरकार बुंदेलखंड के दलित वोटरों को साधने के लिए सागर में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास मंदिर का निर्माण कराने जा रही है। इससे पहले भाजपा पूरे प्रदेश में संत रविदास यात्रा निकालने जा रही है। इसका समापन सागर में 14 अगस्त को होगा। भाजपा की यह यात्रा 53 हजार गांवों को कवर करेगी। इन गावों में दलित वर्ग के 10 से 12 लाख लोग रहते हैं। यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जो 14 अगस्त तक चलेगी। इसके समापन अवसर पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आ सकते हैं।