IAS Transfer- मध्यप्रदेश में पिछला माह अधिकारियों, कर्मचारियों के थोकबंद तबादलों के नाम रहा। यह सिलसिला तो खत्म हो चुका है पर अब भारतीय प्रशासनिक सेवा यानि आइएएस IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।
IAS Transfer- मध्यप्रदेश में पिछला माह अधिकारियों, कर्मचारियों के थोकबंद तबादलों के नाम रहा। यह सिलसिला तो खत्म हो चुका है पर अब भारतीय प्रशासनिक सेवा यानि आइएएस IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। राज्य सरकार ने रविवार को अवकाश के दिन प्रदेश के 9 आइएएस IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में जून 2024 में मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव बनाए गए राजेश राजौरा का भी नाम है। इन तबादलों पर अब कांग्रेस ने आपत्ति उठाई है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम की टीम से अभी तक चार अवर मुख्य सचिव अधिकारियों को हटाया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे अधिकारियों का मनोबल कम होता है।
IAS अधिकारियों के रातोें रात हुए ट्रांसफर को लेकर जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पटवारी ने आरोप लगाया कि बार बार के इन तबादलों से प्रशासनिक अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
प़त्रकारों से रूबरू हुए जीतू पटवारी ने सवाल उठाया कि “ये तबादले क्यों होते हैं? खुद मुख्यमंत्री सचिवालय में डेढ़ साल में चार प्रधान सचिव बदले जा चुके हैं। ऐसा क्यों? इसके लिए क्या तर्क है? पीसीसी चीफ ने कहा कि IAS अधिकारियों के लगातार तबादलों के कारण प्रदेश में प्रशासनिक अस्थिरता के हालात हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।