जानकारी के अनुसार विधायकों ने चर्चा के दौरान स्वयं की दावेदारी पेश करते हुए यह बताने का प्रयास कि चुनाव में उनके अलावा कोई अन्य जिताऊ उम्मीदवार नहीं हो सकता। हालांकि, मिस्त्री ने किसी भी विधायक से टिकट का वादा नहीं किया। उन्होंने विधायकों से अन्य विधानसभा क्षेत्र की स्थिति भी जानने का प्रयास किया। एक माह में उनका यह प्रदेश का दूसरा दौरा है।