22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी से बोले शिवराज- मन बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है, भाजपा जीतेगी 200 पार

मध्यप्रदेश में 6 माह बाद होने वाले चुनाव से पहले ही मच गया है राजनीतिक घमासान...। भाजपा और कांग्रेस अभी से कर रही हैं जीत के बड़े-बड़े दावे...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 29, 2023

election11.png

कर्नाटक में 136 सीट कर बहुमत में आने वाली कांग्रेस में एक बार फिर जोश नजर आ रहा है। दिल्ली में सोमवार को हुई कांग्रेस की अहम बैठक के बाद पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हमें मध्यप्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मन को बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है, भाजपा मध्यप्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार को मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ आलाकमान की यह बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद जब राहुल गांधी ने यह दावा किया कि कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिली हैं और हमने कर्नाटक में जो किया, वो हम मध्यप्रदेश में रिपीट कर रहे हैं। हमें मध्यप्रदेश में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी।

शिवराज का पलटवार

इधर, भोपाल में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस पर सवाल किया तो उन्होंने राहुल गांधी के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। बीजेपी मध्यप्रदेश में 200 सीटें जीतने जा रही है। अब उनको ख्याली पुलाव पकाना है तो पकाते रहें।


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में तीनों राज्यों में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, लेकिन मध्यप्रदेश में 2020 में बदले एक घटनाक्रम में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। तब कांग्रेस में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद सिंधिया के समर्थन के बाद दोबारा से भाजपा की सरकार बन गई थी। कमलनाथ की सरकार 15 माह ही चल पाई थी।

वीडी ने भी ली चुटकी

इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राहुल गांधी के बयान पर चुटकी ली है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में किसी का कुछ जाता नहीं है। राहुल गांधी कांग्रेस की चिंता करें। विधानसभा चुनाव में हम 200 पार के नारे को साकार करेंगे। बंटाधार सरकार और कमलनाथ सरकार ने गरीबों के हक छीने थे। 2023 में भाजपा इतिहास बनाएगी।

यह भी पढ़ें: old pension scheme: कर्नाटक में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एमपी में भी कांग्रेस खेल चुकी है 'मास्टर स्ट्रोक'

मध्यप्रदेश की ताजा स्थिति

मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट
2018 के चुनाव में कांग्रेस 114 सीटों पर जीती
भाजपा को 109 सीटें मिली थीं।
बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है।

उपचुनाव के बाद

2020 में कांग्रेस के 26 विधायकों ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस की सीटें बचीं 96
उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा 127 पर पहुंची

21 जून को जबलपुर आएंगे पीएम मोदी, इन 36 सीटों पर रहेगी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पीएम के आने का कार्यक्रम बन रहा है। प्रशासन स्तर पर तैयारी तेज हो गई हैं। जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। भाजपा की नजर महाकौशल अंचल की 38 सीटों पर है। जिला प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन में प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल हो सकती है, इसे ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। प्रशासन शहर में हर प्रकार की तैयारियों को लेकर प्लानिंग कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः

'मध्यप्रदेश में जीतेंगे 150 से अधिक सीटें, जो कर्नाटक में हुआ वो रिपीट होगा'
yoga day: पिछले साल कर्नाटक में था, इस साल मध्यप्रदेश में होगा योग का बड़ा आयोजन
महाकाल लोक में अब सियासत की आंधी, कांग्रेस जांच के बाद करेगी FIR
इंडियन एयरफोर्स के सबसे खतरनाक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO