2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्ण, रजत कलशों से हुआ अभिषेक, इंद्र इंद्राणियों ने ढुलाए चवर, निकली शोभायात्राएं, आदिनाथ प्रभु के गूंजे जयकारे

श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक - शहर के 25 से अधिक जिनालयों में हुए सामूहिक आयोजन, रंगोली सजाई

2 min read
Google source verification
jain_2.jpg

श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक

भोपाल. राजधानी के जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा भक्ति का नजारा दिखाई दे रहा था। मंदिरों में णमोकार मंत्र, भक्ताम्बर पाठ की स्वरलहरियां गूंज रही थी। इंद्र इंद्राणी सहित अन्य श्रद्धालु केसरिया वस्त्र धारण कर पूजा अर्चना कर रहे थे, और मंदिरों में भगवान आदिनाथ के जयकारे गूंज रहे थे। बच्चे और युवा भी इंद्र इंद्राणियों के वेष में शामिल थे।
मौका था प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के जन्म कल्याणक का। बुधवार को शहर में जन्म कल्याणक श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर 25 से अधिक जैन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा अर्चना सहित अन्य विधान हुए। मंदिरों में स्वर्ण और रजत के कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया और झारियों से शांतिधाराहहुई। इसके साथ ही शोभायात्रा निकाली गई और विशेष अनुष्ठान हुए।

नवीन पालकी में विराजमान होकर निकले आदिनाथ प्रभु

जन्म कल्याणक का मुख्य आयोजन चौक जैन मंदिर में किया गया। इस मौके पर मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई। सुबह मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद नवीन पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा गुजरी तो घरों के सामने लोगों ने रंगोली सजाकर और केसरिया ध्वज बिछाकर श्रीजी की आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रावक धोती, दुपट्टा पहनकर शामिल हुए। महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थी और छोटे बच्चे इंद्र इंद्राणी का रूप धरकर नृत्य कर रहे थे। इसके साथ ही वीर विद्या संघ के बच्चों ने जयघोष किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज जैन बांगा और मंत्री मनोज आरएम ने बताया कि इस मौके पर बालक आदिनाथ भगवान की और माता मरू देवी की झांकी सजाई गई। जिसमें माता मरू देवी को पालना झुलाते हुए दर्शाया गया। इस मौके पर आलोक पंचरत्न, हुकुमचंद जैन, संजय मुंगावली सहित अनेक लोग शामिल हुए।


ऋषभदेव उद्यान में अभिषेक, शांतिधारा
शाहपुरा जैन मंदिर में भी जन्म कल्याणक श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस मोके पर मंदिर से आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मनीषा मार्केट होते हुए ऋषभदेव उद्यान पहुंची। यहां सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भगवान ऋषभदेव का अभिषेक, शांतिधारा की गई और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना हुई। मंदिर समिति के संतोष जैन ने बताया कि इस मौके पर अनुशासन के छात्राओं द्वारा आदिनाथ भगवान के जीवन पर लघु नाटिका का मंचन किया गया और व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस मौके पर महापौर मालती राय, रामेश्वर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे ।

यहां भी हुए आयोजन

शहर में जन्म कल्याणक के मौके पर शहर के अनेक जैन मंदिरों में आयोजन हुए। इस दौरान एमपी नगर जैन मंदिर, कुराना, समसगढ़, झिरनो जैन मंदिर, कोलार रोड सहित अन्य मंदिरों में भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, पूजा अर्चना सहित अन्य आयोजन हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं को मिठाई का वितरण भी किया गया।