
भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में बेकाबू हो रहे कोरोना (coronavirus) के चलते पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार 500 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए नाइट कर्फ्यू और संडे लॉकडाउन लगाया जा रहा है लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2839 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 303673 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4029 पहुंची है। वहीं अब सरकार में कंटेनमेंट जोन (Containment zone) बढ़ा दिए हैं।
बढ़ा दिए गए है कंटेनमेंट जोन
राजधानी भोपाल में अरेरा कॉलोनी, कोलार रोड, श्यामला हिल्स, टीटी नगर, हबीबगंज, ऐशबाग, अशोका गार्डन एरिया की कॉलोनियों में स्थित 31 घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। अभी भोपाल में कंटेनमेंट जोन की संख्या 20 थी, जो 6 दिन में बढ़कर 51 हो गई है। बैरसिया क्षेत्र में 7 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जहां छह दिन पहले सिर्फ 2 थे। कंटेनमेंट जोन के घरों को एपिसेंटर घोषित किया गया है।
माननी होंगी ये गाइडलाइन
- राजधानी में जहां पर भी कंटेनमेंट एरिया में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कंटेनमेंट जोन लोगों को होम क्वारंटाइन रहना होगा।
- आरोग्य सेतू ऐप व सार्थक एप का प्रयोग करना है।
- नगर निगम के जोनल अधिकारी द्वारा क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया जाना सुनिश्चित होगा।
- कंटेनमेंट एरिया के लिए सीएमएचओ द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट का गठन किया जाएगा, जो प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर होंगे।
Published on:
04 Apr 2021 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
