2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साध्वी प्रज्ञा के घर के बाहर लगे पोस्टर, दिग्विजय सिंह के बारे में लिखी है ये बात

साध्वी प्रज्ञा के घर के बाहर लगे पोस्टर, दिग्विजय सिंह के बारे में लिखी है ये बात

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 27, 2019

sadhvi

भोपाल. भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब प्रज्ञा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके घर के बाहर के पोस्टर लगे हैं। जिसमें स्लोगन के जरिए दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया गया है। वहीं, साध्वी अपनी विवादित बोल से यू टर्न भी लेती रही हैं। हालांकि पोस्टर किसने लगाई है, यह स्पष्ट नहीं है।

वहीं, प्रज्ञा के तल्ख तेवर ही अब तक दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते आई हैं। दिग्विजय सिंह ने बहुत ही शालीनता के साथ अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब दिया है। दरअसल, बयानों के बाद प्रज्ञा ने पोस्टर वार शुरू की है। दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना पोस्टर्स पर लिखा है कि साध्वी भगवा संत है, बंटाढार का अंत है। बंटाढार का प्रयोग दिग्विजय सिंह के लिए किया गया है।

दरअसल, साध्वी जब से चुनावी मैदान में उतरी है, उसके बाद से ही वह विवादित बयान दे रही हैं। मुंबई हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर उऩ्होंने कहा था कि उनकी मौत मेरे श्राप से हुआ है। उसके बाद साध्वी ने फिर बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके लिए उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ। चुनाव आयोग ने भी साध्वी को कई बार नोटिस जारी किया। बात में या तो वह माफी मांगी या फिर बयानों से पलट गई।

प्रज्ञा ने नाम के ऐलान के साथ ही कह दिया था कि भोपाल का चुनाव धर्मयुद्ध है। साथ ही बीजेपी भी साध्वी का बचाव धर्म के नाम पर ही कर रही है। और हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाकर साध्वी का बचाव कर रही है।