11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Temperature : मौसम में घुल रही ठंडक, हर दिन गिर रहा तापमान, जानिये क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज हुआ तापमान, रात का तापमान पहुंचा 11 डिग्री, इस सीजन में सबसे कम
2 min read
Google source verification
temperature

temperature

भोपाल. शहर के वातावरण में दिन-ब-दिन ठंडक घुलती जा रही है। जिससे लोगों को अब सर्दी का एहसास अधिक होने लगा है, दिन में भी हवाएं ठंडी चल रही है। वहीं रात के तापमान में भी अब सामान्य से अधिक गिरावट आंकी गई है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को सेहत पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। इसलिए आप घर से बाहर निकलें तो गर्म कपड़े पहनने के साथ ही मास्क का उपयोग भी जरूर करें, क्योंकि मौसमी बीमारियां भी आपको अपनी चपेट में ले सकती है।

शहर में सर्दी के तेवर एक बार फिर तीखे हो गए हैं। शुक्रवार को रात का तापमान तेज गिरावट के साथ 11 डिग्री पर आ गया। यह सीजन का सबसे निचला स्तर है। प्रदेशभर में सर्द हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आई है।


पिछले 10 सालों में न्यूनतम तापमान केवल दो बार ही 10 डिग्री के नीचे गया है। वहीं, चार साल ऐसे हैं जब पूरे महीने का सबसे कम तापमान 11 डिग्री ही रहा है। जबकि इस साल सर्दी के तेवर इस कदर कड़क है कि रात का तापमान लगातार 15 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 दर्ज किया गया था, शाम तक मौसम सामान्य था, शाम ढलने के बाद सर्द हवाओं का असर बढ़ा और तापमान में गिरावट आने लगी। शुक्रवार को लगभग दो डिग्री गिरकर 11.2 डिग्री दर्ज किया गया।


धीरे-धीरे गिरावट का ही रहा है ट्रेंड
मौसम विशेषज्ञ एसके नायक का कहना है कि इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा नहीं आ रहे हैं। जब भी यह आता है तब तापमान बढ़ जाता है। पहाड़ों पर बर्फबारी होती है और जब विक्षोभ अच्छी बर्फवारी करके चला जाता है तो तेज सर्द हवाओं से तापमान तेजी से गिरता है।


तारीख न्यूनतम ताप.
एक नवम्बर - 13.4
दो नवम्बर - 12.4
तीन नवम्बर - 13.0
चार नवम्बर - 14.8
पांच नवम्बर - 13.2
छह नवम्बर 12.6
सात नवम्बर - 12.4
आठ नवम्बर - 13.4
नौ नवम्बर - 13.6
10 नवम्बर - 13.4
11नवम्बर - 12.8
12 नवम्बर - 11.2


इस तरह रही पारे की चाल
वर्ष - नवम्बर माह का सबसे कम तापमान
2011- 12
2012- 11
2013- 09
2014- 11.7
2015 - 14.2
2016 -11.3
2017 -9.6
2018- 11.4
2019 -13.8
2020- 10.5