
corona Infection
भोपाल। राजधानी में कोरोना का विस्फोट हुआ है। पूरी राजधानी लगभग आधे शहर में एक्टिव केस है। चार इमली-अरेरा कॉलोनी जैसे इलाकों में भी पॉजिटिव मिल रहे हैं। भोपाल में 24 घंटे के भीतर 192 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें बाहरी जिलों के संक्रमित भी शामिल हैं, जिन्होंने यहां पर टेस्ट कराया था। इसके चलते जिला प्रशासन की लिस्ट के अनुसार 169 केस मिले हैं। इसे मिलाकर राजधानी में एक्टिव केस बढ़कर 398 हो गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस मिले हैं।
राजधानी का कोलार इलाका कोरोना हब बन गया है। कोरोना के 40% मरीज यही से मिल रहे हैं। इसके अलावा अशोका गार्डन, रोहित नगर, शिवाजी नगर, ऋषि नगर, सुभाष नगर, चूना भट्टी, विद्या नगर, लहारपुरा, ओल्ड मिनाल रोड, संजीव नगर, इंद्रपुरी, अवधपुरी, नेहरू नगर, गुलमोहर कॉलोनी, बरखेड़ी, दुर्गा विहार, साकेत नगर, बिट्ठन मार्केट में भी पॉजिटिव मिले हैं। कोटरा, राजहंस कॉलोनी, नाबार्ड ऑफिसर कॉलोनी, हिमालय रेसीडेंसी, कटारा हिल्स, हर्षवर्धन, अयोध्या बायपास, जहांगीराबाद, दुर्गा धाम, रीगल टाउन, ऐशबाग, भेल, गौतम नगर, द्वारका नगर, फॉरर्चून सिटी आदि। वहीं, चार इमली, अरेरा कॉलोनी, अरेरा हिल्स, रिवेरा टॉउन, एमपी नगर आदि पॉश इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं प्रदेश में हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर में कोरोना महाविस्फोट हुआ है। एक दिन में 512 नए केस आए हैं। साढ़े सात महीने पहले 27 मई को 527 मरीज मिले थे। भोपाल में 192 केस मिले हैं। भोपाल AIIMS और आइशर हेल्थ सेंटर में 10-10 डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। शिवपुरी में SP राजेश चंदेल और मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर में 70 केस आए हैं। प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 1.47% हो गई है। एक्टिव केस 2475 हैं।
महामारी पर काबू पाने के लिए संक्रमण दर का 1% प्रतिशत से कम रहना जरूरी होता हे। एक ही दिन में एक्टिव मामलों में 500 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग की बुधवार को जारी गाइडलाइन में प्रदेश में मेलों पर रोक लगा दी गई है। शादी, ब्याह में दोनों पक्षों की संख्या मिलाकर 250 तक सीमित कर दी गई है। अंत्येष्टि में भी 50 लोग ही जा पाएंगे। कर्फ्यू रात 11 बजे से तड़के 5 बजे तक ही रखा गया है।
इन पर लगाया गया है प्रतिबंध
स्कूल: छात्र-छात्राओं की 50% उपस्थिति रहेगी।
मेले: प्रदेश के सभी जिलों में जहां भी मेलों का आयोजन होता है, जिनमें भीड़ इकट्ठा होती है, प्रतिबंधित रहेंगे।
विवाह: दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 250 लोगों की अनुमति रहेगी। आयोजन के दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर अनिवार्य होगा।
अंत्येष्टि: अंतिम संस्कार/ उठावनी में अधिकतम 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा।
बुखार आने पर नई गाइडलाइन
बदली गाइडलाइन के अनुसार लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं आने पर अब 7 दिन में खुद को कोरोना निगेटिव मान सकेंगे. पुराने प्रोटोकाल में 10 दिन में निगेटिव माने की बात थी. 'यदि कोई कोरोना पॉजिटिव है और उसे लगातार 3 दिनों तक बुखार भी नहीं आया है, तो वह पेशेंट अब 7 दिन में खुद को कोरोना निगेटिव मान सकता है- मध्यप्रदेश में सरकार ने बढ़ रहे कोरोना को लेकर अलर्ट किया है.साथ ही लोगों को नए प्रोटोकॉल के बारे में भी बताया जा रहा है. इसके अनुसार यदि कोई कोरोना पॉजिटिव है और उसे लगातार 3 दिनों तक बुखार भी नहीं आया है, तो वह पेशेंट अब 7 दिन में खुद को कोरोना निगेटिव मान सकता है।
Published on:
06 Jan 2022 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
