27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश के इन जिलों में भी कर्फ्यू, नहीं मान रहे लोग, कोरोना ने बढ़ाई चिंता

बढ़ते कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 16 Mar 2021, 4:16 PM IST

cerfew.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। मंगलवार को आई ताजा रिपोर्ट ने फिर सभी को चिंता में डाल दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दोपहर में अधिकारियों के साथ बैठक में इंदौर और भोपाल जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में भोपाल और इंदौर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। वहीं आठ शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगौन में रात्रि 10 बजे से बाजार बंद करने के भी निर्देश दिए। यह आदेश बुधवार से लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लोगों को मास्क लगाने और गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना चाहिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जो चिंता का विषय है।

गौरतलब है कि लगातार संक्रमण बढ़ने के पीछे प्रदेश की जनता जिम्मेदार है, जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और मास्क को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

एक नजर

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर प्रदेश को चिंता में डाल दिया है। कोविड-19 ने इस साल लंबी छलांग लगाई है। एक ही दिन में 44 जिलों में 817 संक्रमित मिले हैं। यह अपने आप में नया रिकॉर्ड भी है। इसी प्रकार में शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 70 हजार 208 हो गई है। मंगलवार की स्थिति में प्रदेश में 5 हजार 286 एक्टिव केस हैं। अब तक 3891 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि राहत वाली बात भी यह है कि कुल संक्रमितों में से 2 लाख 61 हजार 31 लोग ठीक हो चुके हैं।

वैक्सीन की स्थिति

प्रदेश में सोमवार शाम तक 17 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। सोमवार को रिकार्ड एक ही दिन में 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।


फिर पाबंदियों की तरफ बढ़ रहे हम

पिछले कुछ दिनों से पाबंदियां हटने के बाद ज्यादातर लोग बेफिक्र होकर घूमने लगे हैं। न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही मास्क लगाने में लोग कोई दिलचस्पी ले रहे हैं। इस कारण संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रशासन को सख्ती की राह पर चलना पड़ रहा है।