
कोरोना से बचाव : इन 3 चीजों को मिलाकर घर पर ही बना सकते हैं हैंड सैनिटाइजर, जानिए तरीका
भोपाल/ चीन से शुरु होकर दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से अब तक करीब 5 हजार लोगों की जान ले ली है। दुनियाभर में इस बीमारी से लाखों मरीज संक्रमित हैं। मध्य प्रदेश में अब तक इस संक्रमण के पॉजिटिव सामने नहीं आए हैं, लेकिन अहतियाद के तौर पर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर बंद करा दिये गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव स्वरूप कई हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की गई हैं, जिसके तहत आमजन भी काफी सजग नजर आ रहे हैं।
बाजार में हुए शॉर्टेज से बढ़े दाम
कोरोना वायरस के असर स्वरूप बाजार पर नजर डालें तो, इसे वैश्विक मंदी का कारण कहना गलत नहीं होगा। लेकिन, संक्रमण से सजगता बरतते हुए लोगों में मास्क और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। जिसके परिणाम स्वरूप लगभग सभी मेडिकल स्टोर्स पर इन चीजों का शॉर्टेज होने लगा है। कई मेडिकल स्टोर्स पर तो ये दोनो चीजें उपलब्ध नहीं हैं और जहां ये दोनो चीजें मिल रही हैं उनके दामों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इधर, हेल्थ एक्सपर्ट्स किसी भी संक्रमण से बचने के लिए धुले हुए साफ कपड़े पहनने के साथ साथ बार-बार हाथ साफ करने की सलाह दे रहे हैं। यही कारण है कि, बाजार में हैंड सैनिटाइजर काफी अधिक बिक रहा है।ऐसी स्थिति में सभी लोगों तक हैंड सैनिटाइजर की पहुंच नहीं बन पा रही है।
घर पर ही बना सकते हैं हैंड सैनिटाइजर
अगर आप भी बाजार से महंगे दामों पर हैंड सैनिटाइजर खरीदने से बचने के साथ साथ खुद के हाथों को स्वच्छ रखना चाहते हैं। तो आप इस सैनिटाइजर को घर पर ही बना सकते हैं। यहां आप कम से कम दामों में घर पर ही हैंड सैनिटाइजर तैयार करके खुद को और अपने परिवार को स्वच्छ रख सकते हैं। हम यहां हैंड सैनिटाइजर जेल और स्प्रे तैयार करने का तरीका बता रहे हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका...।
इस तरह बनाएं हैंड सैनिटाइजर जेल
इन चीजों की होगी जरूरत
-टी ट्री ऑयल
ऐसे बनाएं
एक भाग एलोवेरा जेल में तीन भाग आइसोप्रोपिल एल्कोहल मिलाएं। खुशबू के लिए इसमें कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल मिला लें। आपका हैंड सैनिटाइजर जेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।
कैसे बनाएं हैंड सैनिटाइजर स्प्रे
इन चीजों की जरूरत होगी
-स्प्रे बॉटल
ऐसे बनाएं
डेढ़ कप एल्कोहल में दो चम्मच ग्लिसरोल मिलाएं। ग्लिसरोल जग बाजार में आसानी से मिल जाता है। यह बहुत जरूरी चीज है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से लिक्विड मिक्स अच्छे से हो जाता है और हाथ एल्कोल और दूसरे लिक्विड से दूर भी रहते हैं। इसमें एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड, एक चौथाई डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं। इस सॉल्युशन को स्प्रे बॉटल में भर दें। यह जेल नहीं, स्प्रे है। इसे सुगंधित करने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिला सकते हैं।
ये सावधानियां बरतें
हैंड सैनिटाइजर तैयार करते वक्त कुछ सावधानियां बरतना जरूरी हैं। जैसे, जिन चीजों का उपयोग आप इस लिक्विड को मिक्स करने में करें, वो अच्छी तरह से साफ हों। वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनाइजेशन के मुताबिक, मिश्रण के बाद लिक्विड को कम से कम 72 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे यदि मिक्सिंग के दौरान कोई बैक्टीरिया पैदा हुए होते हैं तो वो भी मर जाते हैं। वहीं, सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, सैनिटाइजर को असरकारक बनाना है तो इसमें कम से कम 60 फीसदी एल्कोहल मिलाना चाहिए। इसमें 99 प्रतिशत आइसोप्रोपिल एल्कोहल वाला मिश्रण उपयोग करना सबसे सही होता है। पीने वाली शराब जैसे, वोदका, व्हीसकी आदि इसमें मिलाना किसी काम की नहीं होतीं।
Published on:
15 Mar 2020 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
