15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Countdown: ठुमरी क्वीन गिरिजा देवी को ट्रिब्यूट देंगे देश के जाने माने कलाकार

Countdown: ठुमरी क्वीन गिरिजा देवी को ट्रिब्यूट देंगे देश के जाने माने कलाकार
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 27, 2019

bhopal

भोपाल। राजधानी के लोगों को बड़े दिनों बाद क्लासिकल, सूफी और बॉलीवुड के तीन कलाकारों का मिलन होगा। यह कलाकार एक साथ एक मंच से द लीजेंड्स कार्यक्रम में ठुमरी क्वीन गिरिजा देवी को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देंगे।

यह आयोजन रवीन्द्र भवन स्थित मुक्ताकाश मंच पर होगा। साईंबाबा स्टूडियो के आर्टिस्ट 440 और सारेगामा म्यूजिक एकेडमी की ओर से बीएसएनएल प्रेजेंट 'द लीजेंड्स' के तहत ठुमरी क्वीन के नाम से मशहूर पद्म विभूषण से सम्मानित बनारस घराने की शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दी जाएगी।

3 मार्च को रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर बॉलीवुड सिंगर जावेद अली, प्रसिद्ध सेमी क्लासिकल सिंगर राशिद खान और गिरिजा देवी की शिष्या और बनारस घराने की क्लासिकल सिंगर सुनंदा शर्मा परफॉर्म करेंगी। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू होगा, प्रवेश नि:शुल्क और पहले आएं पहले पाएं के आधार पर है। 'पत्रिका' इस कार्यक्रम का को-प्रेजेंटर है।

म्यूजिकल लीजेंड को 4 शहरों में देंगे ट्रिब्यूट
यह इवेंट लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे लंबे समय (10 साल) तक चलने वाले म्यूजिकल रिएलिटी शो 'अंताक्षरी' के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर गजेंद्र सिंह की कंपनी साईंबाबा स्टूडियो के वेंचर आर्टिस्ट 440 का इनिशिएटिव है। इसके तहत हर साल एक म्यूजिकल लीजेंड को ट्रिब्यूट दी जाएगी। इस साल यह ट्रिब्यूट शो भोपाल, बनारस, मुम्बई और दिल्ली में हो रहा है। बता दें, गजेंद्र सिंह अंताक्षरी, वॉइस ऑफ इंडिया, जी सारेगामापा, इंडियाज रॉ स्टार जैसे शोज का निर्माण कर चुके हैं।

तारीख- 3 मार्च
समय : शाम 6.30 बजे
स्थान- रवीन्द्र भवन
प्रवेश - नि:शुल्क (पहले आएं पहले पाएं)
कलाकार- जावेद अली, राशिद खान और सुनंदा शर्मा