11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यंगस्टर्स में कम हो रहा मंदिर जाने का क्रेज, फेसबुक और इंस्टाग्राम में कर रहे हैं दर्शन

-श्रीजी मंदिर में शुरू होंगे ऑनलाइन दर्शन-ऑनलाइन दर्शन करने वालों में युवा वर्ग अधिक

2 min read
Google source verification
841-03675653en_masterfile.jpg

temple

भोपाल। युवाओं की भीड़ भले ही मंदिरों में ज्यादा नजर नहीं आए, लेकिन ऑनलाइन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से युवा वर्ग जुड़ा हुआ है। युवाओं का झुकाव धर्म की ओर बढ़े इसी के चलते शहर के मंदिरों ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि पेज बना रखे हैं, जिस पर शहर के युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। इसी को देखते हुए अब कई प्राचीन मंदिर भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से तेजी से जुड़ रहे हैं।

शहर के बड़वाले महादेव मंदिर, करुणाधाम आश्रम, भवानी मंदिर सोमवारा आदि का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मंदिरों में होने वाले आयोजनों के ऑनलाइन प्रसारण किए जाते हैं, इसी प्रकार के लखेरापुरा के प्राचीन श्रीजी मंदिर में भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। शीघ्र ही यहां होने वाले उत्सवों का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पेज तैयार करने वाले प्रकाश मालवीय ने बताया कि इन तीनों ही मंदिरों से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जुड़े हुए हैं।

मां महालक्ष्मी की लाइव आरती

शहर के नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम स्थित महालक्ष्मी मंदिर से हर शुक्रवार को महालक्ष्मी की लाइव आरती का प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम के माध्यम से किया जाता है। इसी प्रकार नित्य होने वाले शृंगार आदि का प्रसारण भी किया जाता है।

ऑनलाइन दर्शन की है व्यवस्था

शहर के बड़वाले महादेव मंदिर, भवानी मंदिर सोमवारा, काली मंदिर, करुणाधाम आश्रम महालक्ष्मी मंदिर में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था है। इस सोशल मीडिया तकनीक के जरिए कई लोग नित्य मंदिरों के फेसबुक, इंस्टाग्राम पेज के जरिए ऑनलाइन दर्शन और कमेंट्स करते हैं। जब शुरुआत हुई थी, तब ऑनलाइन दर्शनार्थियों की संख्या कम थी, लेकिन लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के इन चार मंदिरों में रोजाना 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, इसमें युवाओं की संख्या 70 प्रतिशत है।

उत्सवों का करेंगे लाइव प्रसारण

लखेरापुरा श्रीजी मंदिर के पं. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अभी मंदिर का फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पेज तैयार किया है, जिससे तकरीबन 10 हजार श्रद्धालु जुड़े हुए हैं। मंदिर में बसंत पंचमी से 40 दिवसीय होली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं कि मंदिर में होने वाले प्रमुख उत्सवों का ऑनलाइन लाइव प्रदर्शन करे।