5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा को भेल के खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

रात 11.30 बजे चंगुल से छूटकर भागी छात्रा ने अनजान के घर में घुसकर मांगी मदद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ram kailash napit

•

Updated: 24 Nov 2018, 3:03 AM IST

news

crime news chhindwara

भोपाल. साकेत नगर इलाके में रहने वाली एमएससी की छात्रा के साथ बरखेड़ा बाजार गोविंदपुरा के पास सूनसान जगह में उसके दोस्त व उसके दो साथियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घटना स्थल से थोड़ी दूर घर में घुसकर खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी भाग खड़े हुए। थोड़ी देर बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बागसेवनिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर डायरी गोविंदपुरा थाने भेज दी है।

पुलिस के मुताबिक मूलत: बैतूल निवासी 21 वर्षीय युवती निजी कॉलेज में एमएससी की छात्रा है। वह साकेत नगर में अपनी बहन-भाई के साथ रहती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे साथ में पढऩे वाला युवक एकांत खाकरे ने उसे बरखेड़ा चपाती बाजार में बुलाया। छात्रा मोपेड से चपाती केन्द्र में पहुंची। इसके बाद एकांत खाकरे उसकी मोपेड में बैठकर उसे कई इलाकों में घुमाता रहा। रात 11 बजे वह चपाती केन्द्र के पास छात्रा को लेकर फिर वापस आया। जहां, उसके दोस्त निमेष जैन, प्रणय मिल गए। इसके बाद एकांत छात्रा को झांसा देकर घटना स्थल के पास एक सूनसान खंडहर मकान की तरफ ले गया। जहां, तीनों आरोपी उस पर टूट पड़े। करीब 10 मिनट तक छात्रा आरोपियों से अपने बचाव में जूझती रही। झूमा-झटकी में उसके कपड़े तक फट गए।

एकांत से सालभर पहले हुई थी दोस्ती
छात्रा का कहना कि एकांत से उसकी सालभर पहले दोस्ती हुई थी। उसे नहीं पता था कि उसके मन में क्या खुरापात चल रहा है। गुरुवार रात उसने नोट्स की चर्चा के लिए उसे बरखेड़ा बुलाया था। इसके बाद वह शहर की अलग-अलग गलियों में घूमाता रहा। देर रात होते ही आरोपी उसे सूनसान जगह लेकर आया।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अशोक सिंह परिहार, टीआई, गोविंदपुरा

किशोरी के साथ मनचले ने की छेड़छाड़
भोपाल. कमला नगर इलाके में दिव्यांग किशोरी के साथ मोहल्ले के ही युवक ने अश्लील हरकत कर दी। पुलिस ने पीडि़ता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी दिव्यांग है। वह बोल नहीं पाती है। गुरुवार शाम सात बजे किशोरी घर के सामने से गायब हो गई। मां उसे तलाशते हुए एक मल्टी के पास पहुंची तो मिश्रीलाल किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास कर रहा था।