
क्रूरता की हदें पार : ट्रेनर ने गेट से डॉग को फांसी पर लटकाया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर पशु क्रूरता का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि, शहर के मिसरोद थाना इलाके में स्थित मिसरोद क्षेत्र के एक डॉग सेंटर के कर्मचारियों ने एक व्यापारी के डॉग को फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। पूरी वारदात डॉग सेंटर में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
अब इस घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शुरु की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि, व्यापारी निखिल जायसवाल ने सहारा सिटी में स्थित अल्फा डॉग ट्रेनिंग एंड बोर्डिंग सेंटर में अपने पालतू डॉग को ट्रेनिंग के लिए छोड़ा था। जहां काम करने वाले आरोपी रवि कुशवाहा, नेहा तिवारी और तरुण दास ने मिलकर उनके डॉग की हत्या कर दी। जब डॉग के मालिक को उसकी मौत की खबर लगी तो उन्होंने डॉग सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई, जिसमे तीनों आरोपी डॉग से क्रूरता करते साफतौर पर नजर आ गए। वारदात की शिकायत के बाद मिसरोद पुलिस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।
Published on:
18 Oct 2023 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
