20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert- मौसम विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, पूरे प्रदेश में कोहरे की आशंका

मौसम विशेषज्ञों का ताजा अनुमान, मध्यप्रदेश के कई जिलों में पड़ेगा घना कोहरा...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 18, 2019

current weather report

current weather report

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस समय उत्तर भारत से आने वाली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों ने 15 राज्यों में कोहरे और 7 राज्यों में कोल्ड डे की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अपनी धुरी के साथ एक द्रोणिका के रूप में करीब 50 डिग्री पूर्वी देशांतर से लेकर उत्तर की ओर 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक चल रहा है। जो 18 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की पहाड़ियों को प्रभावित करने की संभावना है।

ग्वालियर से लेकर भोपाल तक हर दिन सुबह-सुबह हल्का कोहरा छा जाता है। कुछ घंटों बाद वो कम हो जाता है। 18 दिसंबर से मध्यप्रदेश के कई जिलों में अब घना कोहरा छाने की ज्यादा संभावना जताई गई है। भोपाल में कुछ दिनों से हल्का कोहरा छा रहा है। जबकि चार दिन पहले तो घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी 50 मीटर से कम हो गई थी।

Weather Alert-भारी बारिश के बाद अब 20 जिलों में बिजली गिरने का खतरा
Weather: 7 डिग्री से नीचे उतरा पारा, 18 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Weather Alert: बर्फबारी का असर, कई जिलों में कंपकपाने वाली ठंड

यहां उच्च दबाव का क्षेत्र
औसत समुद्र तल से 0.9 एवं 5.8 किलोमीटर तक एक एंटी-साइक्लोन दक्षिण मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र पर स्थिति है। औसत समुद्र तल पर उत्तरी पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र, पंजाब एवं हरियाणा में उच्च दवाब क्षेत्र संचरण बने हुए है।

7 राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति
निम्न स्तर के बादल छाने और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, आने वाले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

15 राज्यों में रहेगा कोहरा
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, बिहार, दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और उत्तरी मध्य प्रदेश में किन्ही-किन्ही क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

तेज हवा चलेगी
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं मजबूत होने की प्रबल संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर सुधार के साथ शुष्क मौसम बना रहने की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी है खास

-उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मध्यम से घने कोहरा जारी रहेगा।

-इसी तरह, मध्यम से घने कोहरा पूर्वी भारत, मध्य प्रदेश सहित पूरे मध्य भारत में दिखाई दे सकता है।

-न्यूनतम तापमान मध्य प्रदेश में पुनः गिर सकते है।

-सागर संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनेगी।

- अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चम्बल, रीवा, शहडोल, इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर शीतल दिन के साथ कहीं-कहीं तीव्र शीतल दिन रहने की संभावना है।

-अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चम्बल, भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा जाएगा।