20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: बर्फबारी का असर, कई जिलों में कंपकपाने वाली ठंड

मौसम विभाग की चेतावनी, 18 दिसंबर को मध्यप्रदेश के कई जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

4 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 17, 2019

local weather forecast

Weather Alert

भोपाल। हिमालय से लगे प्रदेशों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। कई जिलों का तापमान ( tempreture ) 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जबकि 18 दिसंबर को और अधिक तापमान गिर सकता है। कई जिले ( local Weather forecast ) कोहरे ( fog ) में घिर सकते हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में सीवियर कोल्ड डे ( sevior cold day ) की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, सागर एवं रीवा संभागों के जिलों में कोल्ड डे ( cold day ) की स्थिति बन रही है। इसके अलावा कहीं-कहीं तीव्र शीतल दिन ( severe cold day ) बन सकता है। मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) का यह पूर्वानुमान 18 दिसंबर के लिए है।

WEATHER NEWS

Weather Alert- मौसम विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, पूरे प्रदेश में कोहरे की आशंका
Weather Alert-भारी बारिश के बाद अब 20 जिलों में बिजली गिरने का खतरा
Weather: 7 डिग्री से नीचे उतरा पारा, 18 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Weather Alert: बर्फबारी का असर, कई जिलों में कंपकपाने वाली ठंड

यहां घना कोहरा रहेगा
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा जाएगा। मौसम विभाग ( IMD ) का यह पूर्वानुमान 18 दिसंबर तक के लिए है।

पिछले 24 घंटे के हाल
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। सागर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा। नरसिंहपुर, बैतूल, भोपाल, राजगढ़, धार, खरगौन, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, दतिया, ग्वालियर और श्योपुरकलां जिलों में तीव्र शीतल दिन तथा सीधी, सागर, टीकमगढ़, गुना जिलों में शीतल दिन रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्यप्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान शीतल दिन (कोल्ड डे) की स्थिति कई स्थानों पर बन रही है। इसके अलावा कुछ जिलों में तीव्र शीतल दिन की स्थिति भी बन रही है। कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

दतिया, रतलाम और श्योपुरकलां में 7 डिग्री
न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दतिया, रतलाम और श्योपुरकलां में दर्ज किया गया।

पचमढ़ी ( pachmarhi tempreture )
-मध्यप्रदेश का पर्यटन एवं हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों तीव्र ठंड बढ़ रही है। चारों तरफ से पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा पचमढ़ी में रोज सुबह कोहरा छा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री पर है। यहां 20 दिसंबर को न्यूनतम 6 डिग्री से नीचे चले जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर बना हुआ है।

बैतूल ( betul tempreture )
बैतूल में भी पारा 9 डिग्री से नीचे चले गया है। यहां कोहरा छाया हुआ है। जबकि 18 दिसंबर को यहां का तापमान 7 डिग्री से नीचे चले जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 के बीच बना रहेगा।

भोपाल ( bhopal tempreture )
भोपाल में रोज सुबह हल्का कोहरा छा रहा है। यह पूरे सप्ताह रहने वाला है। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे हो जाने से ठंड बढ़ गई है। दिन का तापमान भी 21 डिग्री पर होने से कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान 7 डिग्री से नीचे चले जाएगा। ऐसी स्थिति में यहां भी कोल्ड डे हो सकता है।

ग्वालियर ( Gwalior tempreture )
उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री पर होने से दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो गया है। इस कारण यहां कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। श्योपुरकलां में तो कोल्ड डे रहा। यहां आगे भी यही स्थिति बनी रह सकती है। यहां सुबह से ही घना कोहरा छा रहा है। यही स्थिति आगे भी बनी रहेगी। ग्वालियर में 18 दिसंबर को 6 डिग्री से भी नीचे तापमान पहुंचने का अनुमान है।

बाकी शहरों का तापमान यहां देखें
(City Weather)