Cyber Help Desk Start : मध्य प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार युद्ध स्तर पर इनसे निपटने के प्रयास कर रही है, लेकिन ये शातिर जालसाज अधिकतर पकड़ से फरार रहते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए राजधानी भोपाल में अब सायबर ठग के शिकार पीड़ित को तुरंत मदद मिलेगी। 1 दिसंबर से भोपाल के हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क खोली जाएगी। भोपाल प्रदेश का पहला जिला होगा, जहां साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों भटकना नहीं पड़ेगा। अब वे साइबर हेल्प डेस्क में पांच लाख रुपए तक की धोखाधड़ी की शिकायत यहां दर्ज करा सकता है।
बता दें कि प्रदेश में लगातार सामने आ रहे साइबर ठगी के मामलों को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर थाने में साइबर डेस्क खोलने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद राजधानी के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क खोलने की व्यवस्था की जाने लगी है। जानकारी के अनुसार, शहर के 35 थानों में हेल्प डेस्क के लिए 10-10 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिसमें एक-एक हफ्ते तक हर थाने से चुनिंदा 10-10 कर्मचारियों को साइबर अपराधों को दर्ज करने, इनकी जांच करने और विवेचना समेत अन्य बारीकियों की जानकारी देने की ट्रेनिंग दी जाएगी।