10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyclone Fani updates: बंगाल की खाड़ी में फानी तूफान, जानिए कहां-कहां पड़ेगा असर

Cyclone Fani updates: बंगाल की खाड़ी में फानी तूफान, जानिए कहां-कहां पड़ेगा असर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 02, 2019

weather

भोपाल। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना फानी चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश में भी असर दिखा सकता है। तूफान के कारण मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। उधर,उड़ीसा से लगे छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। रीवा, सीधी और नौगांव में लू का असर रहा। चंबल और उज्जैन संभागों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई। जबकि शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक शहडोल, सागर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में रीवा, सीधी और नौगांव में तापमान 45 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यहां हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, छतरपुर, पन्ना, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी एवं अनुपपूर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में कई स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यहां चल सकती है लू
मध्यप्रदेश के रीवा एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना जताई गई है। लू चलने की स्थिति में मौसम विभाग ने सतर्क रहने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। उसके मुताबिक सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचे। हल्के रंग के सूती कपड़े पहने। अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें। पर्याप्त मात्रा मे पानी का सेवन करें।

यहां चलेगी तेज हवाएं
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में फानी चक्रवात बना हुआ है, जो लगातार मजबूत होता जा रहा है। पहले ये तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इसने रुख बदल लिया और आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ गया। चक्रवात का असर केरल, कर्नाटक, तेलंगाना सहित महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व उड़ीसा में पड़ेगा। इस कारण तेज बारिश के आसार हैं। बारिश होने से मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट आ जाएगी।