
Cyclone Fengal effect in MP: सर्द हवा ने प्रदेश के मौसम का मिजाज सर्द बना दिया है। ठिठुरन भरी रातों के बाद अब शीत लहर से कोल्ड डे जैसे हालात बने हैं। इस साल नवंबर में सर्दी ने 24 सालों के रेकॉर्ड तोड़ दिए। शनिवार को 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 से कम रहा, जबकि 5.2 डिग्री के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा बना हुआ है। राजधानी कोल्ड डे के हालात बने। भोपाल में 9 महीने बाद दिन में तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10.2 दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। अन्य स्थानों पर भी पारा 10 से 13 डिग्री के बीच है। कई जगह दिन का तापमान 25 डिग्री से कम रहा।
मौसम वैज्ञानिक पीके रायकवार का कहना है कि दिसंबर की शुरुआत में फेंगल चक्रवात से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी हिस्से में 2 और 3 दिसंबर से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान भोपाल समेत आसपास के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं।
Updated on:
01 Dec 2024 08:12 am
Published on:
01 Dec 2024 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
