5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ 7 दिनों तक रोज़ाना खाएं 2 खजूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सिर्फ 7 दिनों तक रोज़ाना खाएं 2 खजूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

3 min read
Google source verification
dates benifits

सिर्फ 7 दिनों तक रोज़ाना खाएं 2 खजूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

भोपालः खजूर एक अति गुणकारी फल माना जाता है। यह खाने में सवादिष्ट तो होती ही है, साथ ही इसमें सेकड़ों बीमारियों से लड़ने की छमता होती है। इनमें कई बीमारियां तो प्राणघातक होती है। वैसे तो अगर खजूर के सेवन से मिलने वाले फायदों पर चर्चा की जाए तो पूरा द्न गुज़र जाए लेकिन इससे मिलने वाले फायदों की लिस्ट खत्म नहीं होगी। लेकिन इससे मिलने वाले कुछ मुख्य फायदों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमिनो एसिड, प्रोटीन 5.0, वसा 2.0, खनिज प्रदार्थ 1.3, विटामिन ए, बी और पानी 21.1 प्रतिशत और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इन बीमारियों के लिए खास है खजूर

खजूर की 50 से 70 ग्राम मात्रा का रोज़ाना नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से आसानी से लड़ा जा सकता है। खजूर स्वादिष्ट, पौष्टिक, मीठा, शीतल, वात, पित्त और कफ को दूर करने में काफी कारगर होता है। इसके अलावा यह कई बड़ी बीमारियों जैसे, टी.बी, रक्त पित्त, सूजन एवं फेफड़ों की सूजन के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह शरीर एवं नाड़ी को शक्तिशाली बनाता है। सिर दर्द, बेहोशी, कमजोरी, भ्रम, पेट दर्द, शराब के दोषों को दूर करने के लिए इसका प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है। यह दमा, खांसी, बुखार, मूत्र रोग के उपचार के लिए यह बहुत कारगर होता है। गुणकारी खजूर के इस्तेमाल से किन किन मुख्य बीमारियों से लड़ा जा सकता आइये जानते हैं।

-शारीरिक शक्ति बढ़ाए

7 या 8 पिण्ड खजूर को 500 मि.ली दूध में डालकर हल्की आंच में पकाएं। इसे इतनी देर पकने दें कि, दूध लगभग 400 मि.ली ही रह जाए। कुछ ठंडा होने पर इस दूध में से खजूर निकालकर खा लें, साथ ही बचे हुए दूध को पी लें, इस विधि को रोज़ाना सुबह आज़माएं। आप देखेंगे कि, सिर्फ एक सप्ताह में आपका शरीर ऊर्जावान हो जाएगा। इससे शरीर में भरपूर ताकत तो मिलेगी ही, सथ में हड्डियां भी मजबूत होंगी।
इससे वजन बढ़ता है, कब्ज, क्षय रोग दूर होता है, शरीर में खून बनता है, खांसी, दमा, पेट और छाती से सम्बंधित सभी रोगों से छुटकारा मिलता है।

-इम्यूनिटी

रोजाना उठकर खाली पेट खजूर का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाते हैं। खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से बॉडी को शक्ति मिलती है। जो लोग अधिक थकान महसूस करते हैं, थोड़ा काम करते ही थक जाते हैं, उन्हें रोजाना किसी भी समय 2 से 3 खजूरों का सेवन करना चाहिए।

-संक्रमण से बचाए

रोजाना नियमित रूप से खजूर का सेवन करने वाले लोग किसी भी संक्रमण का शिकार आम लोगों के मुकाबले बहुत कम होते हैं। खजूर में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे बढ़ते प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों का प्रभाव नहीं पड़ता।

-कब्ज़ और गैस की समस्या से राहत

खजूर को गर्म पानी के साथ रात को सोते समय सेवन करने से कब्ज दूर होता है। इससे बवासीर की परेशानी भी दूर होती है। इसके अलावा 50 ग्राम खजूर, 10 ग्राम जीरा, 10 ग्राम सेंधानमक, कालीमिर्च, 10 ग्राम सोंठ, 5 ग्राम पीपरामूल और 80 मिलीलीटर नीबू का रस। इन सभी चीजों का मिश्रण बनाकर सेवन करने से पेट की गैस की समस्या दूर होती है।

-बवासीर

खजूर के बीजों को जलाकर मलद्वार में धूंआ लेने से अर्श (बवासीर) के मस्से सूखकर झड़े जाते हैं। या खजूर के पत्तों को जलाकर राख बना लें और यह 2 ग्राम की मात्रा में दिन में 2 से 3 बार पानी के साथ खाने से खूनी बवासीर से राहत मिलती है। इसके अलावा आप खजूर के पत्तों को जलाकर राख बना लें और यह 2 ग्राम की मात्रा में दिन में 3 बार खाने से बवासीर से खून गिरना बंद होता है।

-सर्दी-जुकाम और सिर दर्द में राहत दे

खजूर को एक गिलास दूध में अच्छी तरह उबालें और फिर दूध से खूजर निकालकर खाएं और ऊपर से वही दूध पीने से सर्दी-जुकाम में जल्दी लाभ मिलता है। साथ ही, खजूर की गुठली को पानी में घिसकर सिर पर लेप करने से सिर दर्द ठीक होता है।

-हृदय रोग

हृदय कमजोर होने पर प्रतिदिन खजूर खाना चाहिए। इससे शरीर में खून बनता है और साफ भी होता है। हृदय में खून का प्रवाह नियमित बने रहने से हृदय सेहतमंद रहता है।

इस बात का भी रखें ध्यान

खजूर का अधिक उपयोग करना खून को जला देता है। इसके दोषों को दूर करने के लिए खजूर के साथ बादाम खाने से खजूर में मौजूद दोष दूर होते हैं।