7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये बेटी नहीं माता-पिता की दुश्मन है, पुलिस के सामने भी धमकाया, 7 महीने बाद यूपी से गिरफ्तार

माता-पिता और भाई को बंधकर बनाकर एक करोड़ से ज्यादा रूपए ऐंठने वाली शातिर बेटी को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार...

2 min read
Google source verification
bhopal.jpg

पैसों और प्रॉपर्टी के लिए माता-पिता और मानसिक विक्षिप्त भाई के साथ एक बेटी ने ऐसा बर्ताव किया की सभी की जिंदगी नर्क बन गई। वैसे तो ये कहा जाता है कि बेटों से ज्यादा बेटियां माता-पिता का ध्यान रखती हैं लेकिन इस बेटी का बर्ताव जानकर आप भी ये कहेगें कि ये बेटी नहीं बल्कि माता-पिता की दुश्मन है और ऐसी बेटी भगवान किसी को न दे। इस शातिर बेटी न केवल अपने बूढ़े माता-पिता और भाई को घर में बंधक बनाकर रखा था बल्कि एक करोड़ से ज्यादा रूपए भी अपने एक साथी के साथ मिलकर उनसे ऐंठ चुकी थी।

पहले पूरा मामला जानिए
भोपाल के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में करीब 7 महीने पहले जुलाई 2023 में एक घर में कैद बुजुर्ग दंपत्ति व उनके मानसिक विक्षिप्त बेटे को छुड़ाया गया है। दंपत्ति से जब पुलिस ने बातचीत की तो पता चला की उनकी ही बेटी निधि सक्सेना ने उन्हें कई दिनों से घर में कैद कर रखा था और उनके साथ मारपीट भी बेटी करती थी। उनकी जिंदगी नर्क बना दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया था कि निधि उनकी जमापूंजी के साथ ही उनकी पेंशन भी हड़पना चाहती है और करोड़ों रुपए के उनके मकान को भी बेचना चाहती है। तब निधि के साथ उसके एक साथी अल्ताफ का भी नाम सामने आया था जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया था। निधि व उसका साथी अल्ताफ तभी से फरार थे।
यह भी पढ़ें- रूह कंपा देने वाली हैवानियत, रेप के बाद 10वीं की स्टूडेंट को पुल से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी

ये बेटी नहीं बल्कि दुश्मन है..
करीब 7 महीने से फरार शातिर बेटी निधि सक्सेना को अब आखिरकार पुलिस ने यूपी के लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी इस शातिर बेटी के तेवर नहीं सुधरे हैं और वो माता-पिता की दुश्मन बनी हुई है। निधि ने पुलिस के सामने ही एक बार फिर माता-पिता को धमकाया है। पुलिस ने निधि को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर भेजा गया है। ये भी बता दें कि निधि तलाकशुदा है जो कि तलाक के बाद से ही माता-पिता के साथ रह रही थी। फिलहाल उसका साथी अल्ताफ फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- परीक्षा के टाइम पर स्कूल में फूहड़ डांस, टीचर्स के सामने लड़की ने किया 'शरारा..शरारा...'देखें वीडियो