
विसर्जन के समय डूबा युवक, नहीं मिला तब पता चला
भोपाल. रातीबड़ थाना इलाके में सोमवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों को काफी देर तक उसके डूबने का पता नहीं चला। उसके साथ गांव के कई अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी को भी उसके डूबने का पता नहीं चला। बाद में जब युवक नहीं मिला तब वापस जाकर उसकी तलाश की गई जिसके बाद तलाश करने पर शव बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि, भानपुर केकडि़या निवासी दीपक दोहरे (20) पुत्र उमराव सिंह ने गांव में दोस्तों के साथ मिलकर गणेश जी की झांकी बैठाई थी। सोमवार सुबह लगभग ११ बजे सभी लोग झांकी विसर्जन के लिए गांव से से कुछ दूरी पर फतेहपुर डोबरा में पानी से भरे पोखर पर पहुंचे। दोपहर को विसर्जन के बाद सभी लोग घर भी पहुंचे गए, लेकिन दीपक नहीं दिखाई दिया। आखिर में सभी शक पोखर में डूबने पर गया तो वापस जाकर देखा। पानी के पास उसकी चप्पल दिखी। इसके बाद तलाशी शुरू करने पर पानी से शव बरामद हुआ। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां विसर्जन स्थल नहीं बनाया गया था, इसलिए यहां पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं लगाई गई थी।
Published on:
21 Sept 2021 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
