कटारे ने सौरभ की नियुक्ति को लेकर तत्कालीन परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह, आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव और परिवहन आयुक्त के पीए सत्यप्रकाश की भूमिका पर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह पर एफआइआर दर्ज हो और भाजपा उन्हें बर्खास्त करे। कटारे ने कहा, वे सभी दस्तावेज के साथ लोकायुक्त से भी शिकायत करेंगे।